Samastipur

लालू ह’त्याकांड में नामजद चार आरोपी में से एक धराया, दलसिंहसराय बलान नदी किनारे मिली थी नरकंकाल

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत केवटा वार्ड संख्या-7 निवासी निवासी स्व. महिंद्र चौधरी के पुत्र गोपाल कुमार उर्फ लालू चौधरी की हत्याकांड में नामजद चार आरोपी में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हत्याकांड को लेकर दलसिंहसराय थाना में दर्ज कांड में आरोपी बनाए गए केवटा गांव के ही वार्ड तीन निवासी अवतारी राय के पुत्र विजय राय को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

बताते चले कि दीपावली की रात गायब हुए गोपाल चौधरी उर्फ लालू का नरकंकाल कुछ दिनों बाद केवटा के ही बलान नदी किनारे बरामद हुआ था। कंकाल की पहचान उसके बड़े भाई अजय चौधरी व विजय चौधरी ने कपड़े, घड़ी और हाथ पर बड़े धागे से किया है। उसकी हत्या के बाद केवटा वार्ड संख्या-एक में बलान नदी के किनारे गड्ढा खोदकर दफना दिया था। मृतक युवक गोपाल चौधरी उर्फ लालू की मां ने गायत्री देवी बयान पर दलसिंहसराय थाना में चार लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

Avinash Roy

Recent Posts

नहीं भागेंगे, फोड़ देगा गाड़ी को, प्रणाम किए चल दिए… नीतीश से मिलकर अनंत सिंह गजब बोले

नहीं भागेंगे, हा हा स्थिर से, सब फोड़ देगा गाड़ियो हम्मर, प्रणाम किए और चल…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में हजारों लाभुकों की पेंशन बंद होने का खतरा, प्रशासन ने दी अंतिम चेतावनी

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभुकों के लिए यह खबर बेहद अहम…

3 घंटे ago

मैट्रिक की परीक्षा में सायना प्रवीण ने लहराया परचम, बिहार में आठवां स्थान पाकर बढ़ाया दलसिंहसराय का मान

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होते ही क्षेत्र में खुशी…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक ड्राइवर की बेटी ने मैट्रिक की परीक्षा में लाया छठा स्थान, IAS बनना चाहती है मौसम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में होटल चलाने वाले की बेटी ज्योति ने बिहार भर में चौथा स्थान लाया

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…

9 घंटे ago