समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- दलसिंहसराय शहर के एक डॉक्टर पर केस दर्ज हुआ है। दरअसल एक महिला ने दलसिंहसराय थाने में आवेदन दिया जिसमें चिकित्सक के खिलाफ उसने गंभीर आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। दरअसल महिला ने शहर के व्यापार मंडल रोड स्थित एक हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ. रणधीर कुमार पर यह केस किया है। महिला ने डॉक्टर पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने थाने में आवेदन देकर पुलिस को सारी बात बताई है। वहीं आरोपी डॉक्टर फरार बताया जा रहा है।
महिला ने आवेदन में बताया है कि 29 सितंबर 2021 से वह डॉक्टर के यहां खाना बनाने का काम करने के साथ घर और अस्पताल में सफाई कर अपना परिवार चलाती थी। कुछ दिन काम करने के बाद एक दिन चिकित्सक ने उसका हाथ पकड़ लिया और तरह-तरह का प्रलोभन देने लगा। विरोध करने के बाद छोड़ दिया। पांच अप्रैल 2022 को जब घर में कोई नहीं था तो उसने जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया। वह हल्ला करना चाही तो डॉक्टर ने शादी करने की बात कह दी थी।
पीड़िता ने आगे आवेदन में लिखा है कि 20 जुलाई 2022 को जब उसने शादी की बाद कही तो चिकित्सक ने गुस्से में गाली दी और कहने लगे कि शादी करोगी, तुमको जान से मरवा देंगे। इसके बाद उसने समस्तीपुर में महिला थानाध्यक्ष को आवेदन दिया था।
आवेदन की जानकारी के बाद डॉक्टर की पत्नी एक कर्मी अमित कुमार के साथ उसके घर आई और धमकी देने लगी। अमित कुमार ने पिस्तौल तान दी थी। बाल पकड़ कर जबरदस्ती एक सादा स्टाम्प पर उसका हस्ताक्षर करवा लिया। इधर, इस संबध में थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि महिला के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के पुरानी पोस्ट आफिस रोड स्थित सेंट्रल बैंक से बुधवार…
समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज समस्तीपुर के छात्र प्रणव कश्यप ने चौथे नेशनल इंवायरनमेंट यूथ पार्लियामेंट…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गाड़ी संख्या 15211 प्लेटफॉर्म…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में प्रोपर्टी डीलर सह सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू…
समस्तीपुर : राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर महिला एवं बाल विकास निगम, समस्तीपुर…