Samastipur

खुलासा: अवैध संबंध में नर्सिंग होम संचालक की आज हुई थी हत्या, बेगूसराय से समस्तीपुर तक कार में घूम-घूमकर इस अपराधी ने की दो हत्या

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर के पटोरी में नर्सिंग होम संचालक नवीन कुमार की हत्या और बेगूसराय में मजदूर लक्ष्मण महतो की हत्या का खुलासा बेगूसराय पुलिस ने कर दिया है। हत्या की दोनों वारदातों को अंजाम सनकी दिलकुश ने दिया है। जिसे बेगूसराय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक दिलखुश तेघड़ा थाना क्षेत्र के पिढ़ौली के शिक्षक का पुत्र है। जो शराब कारोबारी है और हाल ही में जेल से छूट कर आया है। हाल ही में दरगहपुर के पैक्स अध्यक्ष पर भी गोली चलाई थी।

कार से घूम-घूम कर साइको किलर ने मारी गोली

पुलिस ने इस मामले में अब तक कुल चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। समस्तीपुर और बेगूसराय की दोनों घटनाओं में कार का इस्तेमाल हुआ था। दिलखुश नाम का शख्स कार से घूम-घूमकर दो लोगों को गोली मारा वहीं हत्या के बाद एक ट्रक से भी लूटपाट कर रहा था। 24 घंटे के भीतर आरोपी ने दो लोगों की हत्या कर दी।

नर्सिंग होम संचालक को मारी गोली :

पहली घटना समस्तीपुर के पटोरी थाना इलाके की है, जहां चंदन चौक के पास स्थित निजी नर्सिंग होम के संचालक की सोमवार अहले सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी ओमप्रकाश अरुण, थानाध्यक्ष जय कांत साव, दारोगा मनोज कुमार घटनास्थल पहुंचकर घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाले। जिसमें बदमाश कार से आए थे।

मजदूर को मारी गोली :

वहीं दूसरी घटना बेगूसराय जिले के तेघड़ा के गौड़ा गांव की है। जहां एक मजदूर लक्ष्मण महतो की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक वो शौच के लिए जा रहा था। तभी उसपर फायरिंग कर और फिर मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसी गोलीबारी में राहुल नाम के एक युवक की गर्दन के बगल से गोली निकल गई। राहुल ने तेघड़ा थाना पहुंचकर बयान दर्ज कराया गया था। जिसके बाद पुलिस ने बदमाशों की ब्रेजा कार बरामद कर ली। सीसीटीवी फुटेज की जांच प्रारंभ की गई तो पता चला कि समस्तीपुर से लेकर बेगूसराय तक हुए इस सीरियल किलिंग में एक ही कार का उपयोग किया गया था और कार मालिक की पहचान दिलखुश कुमार के रूप में की गई।

बेगूसराय एसपी ने किया खुलासा :

बेगूसराय के एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि पटोरी निवासी नर्सिंग होम संचालक नवीन कुमार की हत्या के पीछे जब जांच की गई तो मूल वजह अवैध संबंध के रूप में सामने आया। बताया जा रहा है कि नवीन कुमार का आरोपी दिलखुश कुमार की साली के साथ अवैध संबंध था और इसी को लेकर दिलखुश कुमार के द्वारा उस घटना को अंजाम दिया गया। साथ ही साथ जब गौरा के मजदूर लक्ष्मण महतो की हत्या के संबंध में छानबीन की गई तो पता चला दिलखुश कुमार के साथी छोटू कुमार का ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय है और अपने ट्रक पर खलासी के काम करने के लिए लक्ष्मण महतो के पुत्र नीतीश कुमार पर उसके द्वारा लगातार दबाव बनाया जा रहा था।

लेकिन जब नीतीश कुमार इसके लिए तैयार नहीं हुआ तब इन लोगों ने नीतीश कुमार के पिता लक्ष्मण महतो की उस वक्त हत्या कर दी जब रात वह शौच के लिए बाहर निकला था। गिरफ्त में आए अपराधियों के पास पुलिस ने एक खोखा एक कारतूस बरामद किया है। साथ ही साथ साठ हजार रुपये भी बरामद किए गए हैं। पुलिस को उम्मीद है कि आगे भी बड़ी सफलता हासिल होगी। फिलहाल पुलिस इसे बड़ी कामयाबी मान रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

8 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

8 घंटे ago

साइबर ठगी से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक, RSB इंटर स्कूल में कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…

8 घंटे ago

रेलकर्मी के आवास पर CBI की रेड में गैर लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद; पत्नी-बेटी से भी पूछताछ

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…

8 घंटे ago

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

15 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

16 घंटे ago