समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के NH-28 पर बंगरा थाना क्षेत्र के पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार को दो बाइकों के बीच हुई सीधी टक्कर में एक कारोबारी की मौत हो गई। जबकि कारोबारी की महिला मित्र समेत तीन अन्य लोग जख्मी हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मृतक कारोबारी की पहचान समस्तीपुर शहर के ही धर्मपुर मोहल्ला निवासी मुखलिसुर रहमान के पुत्र 35 वर्षीय तेग रहमान के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर परिवारिक सदस्यों के बीच कोहराम मच गया है। वहीं कारोबारी की जख्मी महिला मित्र शहर के ही बहादुरपुर मोहल्ला की रहने वाली रिचर स्मृति उर्फ रिचा के रूप में की गई है। जबकि दो अन्य घायल का उपचार ताजपुर रेफरल अस्पताल में कराया जा रहा है। उनकी पहचान खबर लिखे जाने तक नहीं हो सकी थी।
घटना के संबंध में बताया गया है कि तेग रहमान उर्फ मिंटू अपने महिला मित्र रिचा को एलआईसी का परीक्षा दिलाने के लिए बाइक से मुजफ्फरपुर जा रहा था। इसी दौरान बंगरा थाना से पहले पेट्रोल पंप के पास मुजफ्फरपुर की ओर से आ रही एक बाइक से उनकी सीधी टक्कर हो गई। इस घटना में मिंटू समेत 4 लोग जख्मी हो गए। घटना की सूचना पर बंगरा थाने की पुलिस ने सभी को रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से मिंटू की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सदर अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने मिंटू को मृत घोषित कर दिया। जबकि रिचा का उपचार सदर अस्पताल में कराया जा रहा है।
घटना की सूचना पर जुटे धरमपुर के लोगों ने बताया कि मिंटू का कारोबार धर्मपुर में था। वह एलआईसी कार्य से भी जुड़ा रहता था जिस कारण रिचा को परीक्षा दिलाने के लिए मुजफ्फरपुर ले जा रहा था। उधर बंगरा पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस घटना के बाद परिवारिक सदस्यों के बीच कोहराम मच गया। बताया गया है कि मिंटू शादीशुदा है और उसे 1 बच्चा भी है।
समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…
समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…
समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…
समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…
समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…