समस्तीपुर/मोहनपुर [रामरूप राय] :- समस्तीपुर जिले में मैट्रिक के एक छात्र का शव पेड़ से फंदे में झूलता मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। दरअसल मामला मोहनपुर ओपी क्षेत्र के मोहनपुर चौर की है। मृतक की पहचान बरियारपुर गांव के अशोक कुमार राय के 16 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार के रूप में हुई है।
घटना की खबर फैलते ही काफी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई, जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने शव के साथ मोहिउद्दीननगर- महनार पथ को जाम कर दिया। इधर घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि युवक के मोबाइल फोन पर देर रात किसी का फोन आया था। जिसके बाद वह घर से निकला और सुबह फंदे से झूलता उसका शव बरामद किया गया है। हालांकि हत्या के पीछे स्पष्ट कारण का खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन चर्चा है कि प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या की गई है। मृतक युवक इसी वर्ष मैट्रिक की परीक्षा देने वाला था।
समस्तीपुर : समस्तीपुर कोर्ट कैंपस स्थित हाजत से फरार कुख्यात अपराधियों के मामले में पुलिस…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कार्य में लापरवाही को लेकर कल्याणपुर के अपर…
भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कांग्रेस सांसद व लोकसभा…
बिहार के पूर्व मंत्री राजबल्लभ यादव और नवादा की विधायक विभा देवी के छोटे पुत्र…
समस्तीपुर : आगामी रामनवमी एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…
समस्तीपुर : जितवारपुर स्थित बिजली आफिस के स्टोर में घुसकर चोरी का प्रयास करने वाले…