समस्तीपुर :- पटना के गांधी मैदान में 15 फरवरी को आयोजित भाकपा-माले की लोकतंत्र बचाओ-देश बचाओ रैली को सफल बनाने के लिए पूसा प्रखंड से भाकपा-माले का सैकड़ों की संख्या में जत्था खुदीराम बोस पूसा स्टेशन से आज रवाना हो गया। शेष बचे हुए सैकड़ों कार्यकर्ता व समर्थक कल बुधवार की सुबह बड़े- छोटे वाहनों से पटना कूच करेंगे।
भाकपा-माले के प्रखंड सचिव अमित कुमार ने प्रखंड के कार्यकर्ताओं, पार्टी नेताओं व समर्थकों के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि प्रखंड कमिटी के नेतृत्व में जनता की बड़ी गोलबंदी हुई है। भाकपा (माले) के इतिहास के सबसे बड़े महाधिवेशन व रैली की इस बार तैयारी है।
रैली में भाग लेने के लिए खेग्रामस के प्रखंड सचिव सुरेश कुमार, माले जिला कमिटी सदस्य महेश कुमार, रौशन कुमार, प्रखंड कमिटी के सदस्य रविन्द्र सिंह, उषा सहनी, राजाराम सिंह, सुनिता देवी, कल्पना सिन्हा शांति देवी,मो. याकूब समेत करीब हजार की संख्या में लोग मौजूद थे।
बिहार में अक्टूबर के आखिरी दिनों में मौसम बदलने वाला है. बंगाल की खाड़ी में…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बेखौफ अपराधी लगातार आपराधिक घटनाओं…
समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत बाजिदपुर बम्बैया पंचायत के वार्ड संख्या-4 स्थित…
समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के…
समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के बेला पचरूखी गांव में दुर्गा पूजा के मेले के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले की पुलिस व्यवस्था में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है।…