महाशिवरात्रि के मौके पर बिहार में जगह-जगह शनिवार को शोभायात्रा निकाली गई। वैशाली की शिव बारात में केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय भोलेनाथ के गाड़ीवान बने। समस्तीपुर के थानेश्वरस्थान और विद्यापतिधाम में शिवजी के जलाभिषेक के लिए सुबह से लंबी कतारें लगने लगीं। मधेपुरा के बाबा सिंहेश्वरनाथ मंदिर में भी भारी जनसैलाब उमड़ा है। बक्सर जिले के प्रसिद्ध ब्रह्मपुर मंदिर में हजारों की संख्या में लोग बाबा के जलाभिषेक के लिए आए हैं।
दरभंगा के प्रसिद्ध कुशेश्वर स्थान पर भी अलसुबह से श्रद्धालुओं का रैला दिख रहा है। समस्तीपुर जिले के विद्यापतिधाम, थानेश्वर स्थान मंदिर और खुदनेश्वर धाम पर महाशिवरात्रि पर भारी भीड़ देखी गई। जलाभिषेक के लिए तीनों धामों पर श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा। थानेश्वर स्थान में श्रद्धालुओं को शिवलिंग तक पहुंचने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।
वैशाली के पातालेश्वर महादेव मंदिर से शनिवार को शिव बारात निकाली गई। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय भोलेनाथ के गाड़ीवान बने और बैलगाड़ी लेकर आगे-आगे चले। पीछे ढोल नगाड़े और गाजे-बाजे के साथ झांकियां निकाली गईं। झांकियों में देव, गंधर्व, भूत-प्रेत की वेश भूषा में भक्त शामिल हुए। लोगों ने की अपने घरों की छतों से शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा की। झांकी देखने की लिए हाजीपुर शहर में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। शोभायात्रा की लंबाई करीब दो किलोमीटर रही।
समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…
समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…
समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…
समस्तीपुर : एडीजे अष्टम आशुतोष कुमार राय की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक…
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना सामने आ रही…