Samastipur

होली से पूर्व एक्शन में समस्तीपुर उत्पाद विभाग, 6 महिला समेत 25 लोग किये गये गिरफ्तार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले में होली के मद्देनजर उत्पाद विभाग की टीम लगातार शराब पीने एवं बेचने वालों के विरोध में छापेमारी अभियान चला रही है। इसी अभियान के तहत ज़िले के पटोरी, मुसरीघरारी, हलई, मुफस्सिल, नगर थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर 25 लोगों को शराब बेचने और पीने के आरोप में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी लोगों को मेडिकल जांच के बाद जेल भेज दिया गया गिरफ्तार लोगों में 6 महिलाएं भी शामिल हैं। ‌

होली पर्व को लेकर चलाया जा रहा है अभियान :

गिरफ्तार लोगों में हरपुर थाना क्षेत्र की शिवचरण पंडित की पत्नी भारती पंडित, हथौड़ी थाना क्षेत्र के जोरपुरा निवासी लेखा देवी, पटोरी थाना क्षेत्र के जोरपुरा निवासी अमित मांझी की पत्नी मीरा देवी, दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के मठपुरा निवासी महिंदर महतो की पत्नी जानकी देवी, हलई ओपी क्षेत्र के मॉलपुर निवासी जय नारायण महतो की पत्नी सरिता देवी, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर निवासी रंजीत कुमार की पत्नी लक्ष्मी देवी एवं मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के लाटबसेपुरा निवासी दिलीप महतो की पत्नी पिंकी देवी को गिरफ्तार किया गया है।

वहीं पटोरी थाना क्षेत्र के विशनपुर बांदे निवासी अरुण चौधरी के पुत्र सोनू कुमार, मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ निवासी नथुनी चौधरी के पुत्र अमर कुमार, पटोरी थाना क्षेत्र के धरमपुर बांदे निवासी शिवजी साह के पुत्र जगन्नाथ साह, नगर थाना क्षेत्र के बारह पत्थर निवासी रामप्रीत के पुत्र रमेश कुमार, पटोरी थाना क्षेत्र के बहादुरपुर वार्ड 5 के निवासी रामदेव महतो के पुत्र शम्भूनाथ, पटोरी थाना क्षेत्र के बांदे बिशनपुर निवासी हीरो पासवान के पुत्र सर्वेश कुमार, पटोरी थाना क्षेत्र के हसनपुर निवासी मुकेश राम के पुत्र कुंदन कुमार, पटोरी थाना क्षेत्र के शेरदिल वार्ड 10 निवासी राम सागर राय के पुत्र जगदीश कुमार,

पटोरी थाना क्षेत्र के शाहपुर सुपौल निवासी रामेश्वर राय के पुत्र रंजीत राय, पटोरी थाना क्षेत्र के शाहपुर पटोरी थाना क्षेत्र के सखिराम के पुत्र सुख्खल राम, हलई थाना क्षेत्र के धरमपुर बांदे निवासी फरीद अहमद आदि शामिल हैं। उत्पाद अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार चौधरी ने बताया कि विशेष छापेमारी अभियान चलाकर सभी को पकड़ा गया है कि उन्होंने बताया कि होली पर्व को लेकर अभियान चलाया जा रहा है।

वीडियो…

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में CM पद भाजपा को तो जदयू के हिस्से क्या? समझ‍िए सत्ता के नए फॉर्मूले का पूरा गणित

बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

6 घंटे ago

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

7 घंटे ago

मुकम्मल हुआ तीस रोजा, कल मनेगी ईद; समस्तीपुर जिले में कब कहां होगी ईद-उल-फितर की नमाज, यहां देखें टाइमिंग…

समस्तीपुर : मुस्लिम समुदाय के लोग कल शनिवार को एक दूसरे से गले मिलकर ईद…

7 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में मार्च महीने में बिजली चोरी के 450 FIR दर्ज, 3927 कनेक्शन काटे; करीब 1 करोड़ 31 लाख रुपये का जुर्माना, 47 लाख की वसूली

समस्तीपुर : जिले में बिजली चोरी रोकने और बकाया बिल की वसूली को लेकर विद्युत…

8 घंटे ago