Samastipur

BPSC 68th PT: सेंटर पर प्रवेश के लिए क्या है जरूरी, हॉल में क्या ले जाने पर होगी कार्रवाई; परीक्षा से पहले पढ़ लें ये गाइडलाइन्स

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

12 फरवरी (रविवार) को आयोजित होने वाली 68वीं प्रारंभिक परीक्षा को लेकर बिहार लोक सेवा आयोग काफी सतर्कता बरत रहा है। इस बार पहचान-पत्र साथ होने पर ही अभ्यर्थियों को केन्द्र में प्रवेश दिया जाएगा। आयोग के सचिव रवि भूषण ने बताया कि अभ्यर्थियों ने आवेदन करते समय जिस पहचान पत्र का इस्तेमाल किया है उसे साथ लाना होगा। ऐसा नहीं करने वाले अभ्यर्थियों, को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

इधर, परीक्षा के दो दिन पहले एक बार फिर आयोग ने अपनी वेबसाइट पर दिशा-निर्देश जारी किया है। निर्देशों के तहत परीक्षा में कदाचार करने वाले या किसी तरह के इलेक्ट्रॉनिक्स सामान के साथ पकड़े जाने वाले परीक्षार्थी अगले पांच साल के लिए परीक्षा से निलंबित कर दिये जाएंगे। परीक्षा के बारे में अफवाह सोशल मीडिया या किसी अन्य माध्यम से फैलाने वाले अभ्यर्थी भी तीन साल के लिए निलंबित होंगे।

सूबे के 38 जिलों में 805 केन्द्र बनाए गए :

आयोग के सचिव ने बताया कि परीक्षा में चार लाख 34 हजार 671 अभ्यर्थियों ने शामिल होने के लिए आवेदन किया है। राज्य के 38 जिलों में 805 केन्द्रों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी। पटना में 68 केन्द्रों पर 40 हजार 478 अभ्यर्थी शामिल होंगे। पहली बार बीपीएससी 68वीं की प्रारंभिक परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी होगी। परीक्षा में 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। आयोग के अनुसार वन फोर्थ निगेटिव मार्किंग स्कीम लागू होगी।

दिव्यांग अभ्यर्थियों को दिया गया होम सेंटर :

दिव्यांग छात्रों के लिए होम सेंटर का प्रबंध किया गया है। इन अभ्यर्थियों की परीक्षा ग्राउंड प्लोर पर ही ली जाएगी। दिव्यांग अभ्यर्थी राइटर बनाने के लिए इंटर के छात्रों का चुनाव कर सकते हैं। इसका आवेदन केन्द्राधीक्षक को किया जाएगा। सभी दिव्यांग अभ्यर्थियों को 40 मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा।

ओएमआर में व्हाइटनर लगाने पर निगेटिव मार्किंग :

ओएमआर शीट पर व्हाइटनर का इस्तेमाल करने पर निगेटिव मार्किंग दी जाएगी। छात्रों को ओएमआर शीट रंगते समय विशेष ध्यान देना होगा। साथ ही सभी निर्देशों को गंभीरता से पढ़ लेना होगा। अभ्यर्थी यह सुनिश्चित कर लें कि उनकी कोई भी इंट्री गलत नहीं हो।

11 बजे के बाद किसी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा :

परीक्षा प्रारम्भ होने के एक घंटा पहले 11 बजे के बाद किसी परीक्षार्थी को केन्द्र में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। परीक्षा केन्द्र में साढ़े नौ बजे से प्रवेश दिया जाने लगेगा। परीक्षा 12 बजे से दो बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा समाप्ति के एक घंटे बाद छात्रों को केन्द्र पर ही रहना है। अभ्यर्थियों के सामने ही प्रश्न-पत्र को सील किया जाएगा। इनके सामने ही ओएमआर शीट को वीडियोग्राफी कराते हुए खोला जाएगा।

परीक्षा में इन चीजों को ले पर कार्रवाई :

अभ्यर्थी को आयोग की ओर से निर्देश दिया गया है कि परीक्षा हॉल के अंदर आपत्तिजनक सामान नहीं ले जाएं। कहा गया है कि व्हाइटनर, मार्कर, ब्लेड या इरेजर को ओएमआर शीट पर उपयोग करने के लिए नहीं लेकर जा सकते हैं। परीक्षा केंद्र में अभ्यर्थियों को कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जैसे मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक पेन, पेपर, ब्लूटूथ, स्मार्ट वॉच आदि लेकर जाने की मनाही की गयी है। परीक्षा कक्ष में किसी भी प्रका की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के साथ पकड़े गए अभ्यर्थियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। ऐसे अभ्यर्थियों को इस परीक्षा के साथ आगले पांच सालों के लिए बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सभी परीक्षा से डिबार कर दिया जाएगा। मतलब यह कि एक बार पकड़े गए तो पांच साल तक बीपीएससी की कोई भी परीक्षा नहीं दे पाएंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चर्चित सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर पर घर के बाहर फायरिंग, साथ में मौजूद युवक को लगी गोली

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात सिने कारोबारी अंटू ईस्सर…

3 घंटे ago

घंटों जाम से कराहता रहा समस्तीपुर का ताजपुर रोड, परीक्षा खत्म होने के बाद शहर के अन्य सड़कों पर भी रेंगती रही वाहनें

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति और सीबीएसई बोर्ड की मैट्रिक परीक्षाओं के पहले दिन…

3 घंटे ago

शव को आदर्शनगर चौक पर रखकर लोगों ने समस्तीपुर-मुसरीघरारी मुख्य पथ को जामकर किया आगजनी, वाहनों की लगी लंबी कतार, पहुंची पुलिस

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…

4 घंटे ago

समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर विशनपुर में अज्ञात वाहन के चकमा देने से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा साथी जख्मी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर बिशनपुर मल्लाह टोली के पास…

4 घंटे ago

जेईई मेंस में समस्तीपुर के प्रतिष्ठित संस्थान ‘एजुकेटर्स’ के हिमांशु को 99.37 परसेंटाइल

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…

10 घंटे ago

कल 18 फरवरी को समस्तीपुर जिला नियोजनालय में विशेष जॉब कैम्प का हो रहा आयोजन, चार कंपनी आएंगी

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय समस्तीपुर द्वारा 18 फरवरी 2026 को एक दिवसीय विशेष जॉब कैम्प…

10 घंटे ago