Samastipur

SP विनय तिवारी ने लाॅज में शराब सेवन कर रहे सात युवकों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर भेज दिया जेल, कुछ रेल कर्मी भी शामिल

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर पुलिस कप्तान विनय तिवारी द्वारा रविवार को शहर में निकाले गए मोटरसाइकिल फ्लैग मार्च के दौरान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सोनेलाल ढाला स्थित एक लाॅज से शराब पी रहे सात लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया था जिसे एसपी ने खुद पकड़कर मुफस्सिल थाने को सौंपा था। इस दौरान पुलिस ने एक बोतल शराब भी मौके से बरामद किया था। एसपी की कार्रवाई से उक्त लाॅज के आसपास हड़कंप मच गया।

लाॅज में शराब सेवन कर रहे युवकों की पहचान झारखंड के पलामू के रहने वाले सतीश कुमार पाठक, शिवहर जिला के पिपराहो थाना अंतर्गत मीनापुर बलहा गांव के रहने वाले मनोरंजन कुमार, झारखंड के पलामू के रहने वाले कुश कुमार कुशवाहा, मुजफ्फरपुर जिले के कन्हैया कुमार, समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मोरदीवा के रहने वाले मुकुंद मलिक और सूरज कुमार के रूप में की गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार किए गए युवकों में से कुछ रेलवे के ग्रुप-डी के कर्मी भी हैं। पुलिस ने सभी गिरफ्तार किए गए युवको को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा, जिसके बाद सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

लाॅज में छापेमारी से पहले पुलिस ने नगर थाना क्षेत्र के कबीर आश्रम में कई कांडों के अभियुक्त मनिया के घर की भी तलाशी ली थी। एसपी विनय तिवारी के पदस्थापन के बाद से ही पुलिस काफी सक्रिय हो गई है। एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को गश्ती तेज करने, क्राइम पर कंट्रोल लगाने, शराबबंदी को सख्ती से लागू करने के साथ-साथ थाना क्षेत्र के टाॅप-10 अपराधियों की लिस्ट भी मांगी है। अब देखने वाली बात होगी की नये पुलिस कप्तान जिले में लगातार हो रहे अपराधिक वारदातों पर कितना अंकुश लगा पाते है।

वीडियो…

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार: घूसखोर महिला अफसर निगरानी की जाल में फंसी, नालंदा में BPRO को 12 हजार लेते रंगे हाथ धराई

बिहार में भ्रटाचार के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति के तहत निगरानी विभाग की टीम…

3 घंटे ago

बिहार में समृद्धि यात्रा 4.0 खत्म, अब 5.0 का ऐलान; राज्‍यसभा जाने से पहले इन जिलों का करेंगे दौरा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बहुचर्चित समृद्धि यात्रा का चौथा चरण आज समाप्त हो…

3 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में टेक्नीशियन के भरोसे चल रही पैथोलॉजी व्यवस्था, पैथोलॉजिस्ट की ड्यूटी अन्य विभागों में लगी

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मरीजों के लिए करीब 52 प्रकार की पैथोलॉजी जांच की…

5 घंटे ago

बिहार: शराब जब्ती पर आपस में भिड़े दो विभाग, एक्साइज और रेल पुलिस के बीच मारपीट में कई जख्मी

बिहार के कटिहार जिले में शराबबंदी कानून के तहत चल रही कार्रवाई के दौरान दो…

5 घंटे ago

समस्तीपुर कोर्ट कैंपस स्थित हाजत से फरार बदमाश मुंशी गिरफ्तार, एक का हो चुका है एनकाउंटर, दो अन्य कुख्यात की तलाश जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर कोर्ट कैंपस स्थित हाजत से फरार कुख्यात अपराधियों के मामले में पुलिस…

7 घंटे ago

समस्तीपुर SP ने कल्याणपुर के अपर थाना अध्यक्ष के वेतन पर लगायी रोक, जानें क्या है पूरा मामला…

समस्तीपुर/कल्याणपुर : एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कार्य में लापरवाही को लेकर कल्याणपुर के अपर…

10 घंटे ago