Samastipur

समस्तीपुर: शराब के नशे में दक्षिणा मांगने पहुंचे थे पंडित जी, जजमान ने पुलिस बुलाकर गिरफ्तार करा दिया

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर जिले के हलई ओपी क्षेत्र के चकलाल शाही गांव में मंगलवार को भूमि पूजन कराने वाले एक पंडित अपने जजमान के यहां दक्षिणा लेने के लिए शराब के नशे में पहुंच गए। दक्षिणा के लिए उन्होंने खूब हो-हल्ला मचाया। इस दौरान जजमान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंडित को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार पंडित की पहचान वैशाली जिले के राजेश कुमार झा के रूप में की गई है। राजेश को हलई ओपी की पुलिस ने मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया है। राजेश का कहना है कि उसने नीरा का सेवन किया है।

बताया गया है कि पंडित राजेश ने चक लाल शाही गांव के मुन्ना सहनी के यहां कुछ दिन पूर्व भूमि पूजन कराया था। जिस से संबंधित उसका दक्षिणा बांकी था दक्षिणा के लिए कई बार जजमान ने दौड़ा दिया। जिससे नाराज चल रहा राजेश ने आज नशे का सेवन कर उसके यहां पहुंच गया। इस दौरान जजमान और उसके बीच कहासुनी हो गई। बाद में ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। जिसके बाद जजमान के यहां शराब के नशे में हंगामा मचा रहे पंडित जी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

हलई ओपी पुलिस के अनुसार नशे की हालत में गिरफ्तार पंडित राजेश कुमार झा पर एक मामला दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। जजमान के यहां पंडित जी का शराब के नशे में हंगामा जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Avinash Roy

Recent Posts

आज 57 वर्ष का हुआ समस्तीपुर रेल मंडल, बदलते दौर के साथ विकास की नई पटरी

समस्तीपुर : छोटी लाइन और सीमित सुविधाओं से शुरू हुआ समस्तीपुर रेल मंडल का सफर…

26 मिनट ago

कॉमफेड की निविदा में बढ़ी ईएमडी पर उठे सवाल, ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹28.64 करोड़ किए जाने पर समीक्षा की मांग

समस्तीपुर : बिहार की दुग्ध सहकारी संस्था कॉमफेड की करीब 15 वर्षों की एक परियोजना…

15 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 5 सितंबर से 9 सितंबर तक बारिश के आसार, छह जिलों में अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…

17 घंटे ago

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

20 घंटे ago