समस्तीपुर/वारिसनगर :- समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सतमलपुर गांव स्थित एक वाहन गैराज से मंगलवार सुबह पुलिस ने छापेमारी कर तीन अलग-अलग वाहनों पर लोड 85 कार्टन विदेशी शराब बरामद किया है। बरामद शराब की कीमत करीब 5 लाख बताया गया है। मौके से पुलिस ने 6 बाइक भी जप्त की है। वहीं पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस को यह सफलता गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में मिली।
घटना के संबंध में बताया गया है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि सतमललपुर चौक स्थित एक वाहन के गैराज में शराब की खेप उतरी है। जिसे विभिन्न छोटे वाहनों से सप्लाई किया जा रहा है। सूचना के आधार पर वारिसनगर थाना अध्यक्ष संतोष कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान एक पिकअप व दो मैजिक पर अलग-अलग रखा 85 कार्टन शराब मिली। सभी हरियाणा निर्मित बताया गया है। वही मौके से शराब लेने आए हुए 6 लोगों की बाइक भी जप्त की गई। बताया गया है कि बाइक से शराब कारोबारी शराब लेने के लिए आए हुए थे।
हालांकि इस दौरान पुलिस के आने की भनक पर वहां से कारोबारी फरार हो गए। उधर पुलिस ने इस दौरान गैराज से 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। बताया गया है कि गैराज में लंबे समय से शराब का अवैध कारोबार चल रहा था। वहां ठीक कराने के बहाने शराब की गाड़ी वहां पहुंच रही थी। जिस कारण लोग जल्दी शक नहीं कर रहे थे। लोगों को लग रहा था कि वाहन खराब होने के कारण यहां पर गाड़ियां लगी हुई है। जबकि उसमें शराब की खरीद बिक्री की जाती थी।
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-28 पर फतेहपुर जामुन के समीप मंगलवार की देर…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार की सुबह…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मंगलवार की सुबह सफाई कार्य के लिए नियुक्त एजेंसी के…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घुरलख वार्ड 31 में सोमवार की देर रात आग…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के हरपुरा बहरेता एवं अख्तियारपुर बलभद्र पंचायत में…
समस्तीपुर : द उम्मीद कप-2026 बिहार राज्य फुटबॉल चैंपियनशिप के छठे दिन खेले गए दूसरे…