समस्तीपुर/विद्यापतिनगर :- विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बछबाड़ा- हाजीपुर मुख्य सड़क पर बाजिदपुर पंचायत के फरसा चौक के समीप मंगलवार की सुबह बछबाड़ा की ओर से मोहिउद्दीननगर जा रही गिट्टी लदा अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे चाय दुकान पर चाय पी रहे पूर्व सरपंच को रौंद दिया। घटना में पूर्व सरपंच गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
ग्रामीणों के सहयोग से उसे दलसिंहसराय अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान बाजिदपुर पंचायत के पूर्व सरपंच मोहित पासवान (45) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार पूर्व सरपंच सुबह चाय दूकान पर चाय पीने गए थे। तभी अनियंत्रित ट्रक ने कुचल दिया।
ग्रामीणों ने ट्रक चालक व खलासी को पकड़ कर उसकी धुनाई करने के उपरांत पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जाता है कि घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। मौत की सूचना के बाद भी घटना स्थल पर पुलिस के नहीं पहुंचने से आक्रोशित ग्रामीणों ने हाजीपुर- बछबाड़ा मुख्य मार्ग को फरसा चौक आरा मील के समीप बांस ,बल्ले से घेर कर करीब दो घंटा तक जाम रखा।
सड़क जाम की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर लोगों को समझाबुझा कर सड़क जाम समाप्त कराया। ग्रामीणों ने चालक को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने ट्रक को जप्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया। उधर मृतक के घर मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।
समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…
समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…
समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने निगरानी…
समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…