Samastipur

समस्तीपुर: लाइन होटल पर प्रेमिका ने प्रेमी की कर दी पिटाई, प्रेमी से अश्लील वीडियो रिकॉर्ड की गई मोबाइल मांगने पहुंची थी प्रेमिका

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/विभूतिपुर :- समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कल्याणपुर गांव स्थित एक लाइन होटल पर बुधवार शाम उस समय अजीबोगरीब स्थिति हो गई जब एक प्रेमिका अपने प्रेमी की पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान प्रेमी ने भी उसके साथ मारपीट की। प्रेमी प्रेमिका के मारपीट का वीडियो बुधवार रात से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार इसी थाने के कल्याणपुर के रहने वाले प्रेमी ने चुपके से प्रेमिका का अश्लील वीडियो बना लिया। जिसकी जानकारी प्रेमिका को किसी स्रोत से मिली तो वह प्रेमी को एक लाइन होटल पर बुलाया। जहां उससे बनाए गए वीडियो वाले मोबाइल की मांग करने लगी। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी होने लगी। मोहल्ला देख उसका प्रेमी वहां से भागने लगा तो लड़की ने उसे पकड़ लिया। जिसके बाद दोनों में मारपीट हो गई।

लड़की का साथ आसपास के एक युवक का भी मिला जिस पर युवक ने डंडे से उक्त युवक की पिटाई कर दी। जिसके बाद आसपास के लोगों ने बीच बचाव करते हुए मोबाइल देने की बात कहने लगे। बताया गया है कि इस पूरे मामले का वीडियो भी किसी व्यक्ति द्वारा बना लिया गया। जो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बताया गया है कि लोगों के हस्तक्षेप के बाद युवक ने प्रेमिका को वह मोबाइल वापस कर दिया जिसके बाद वह वहां से निकल गई। उधर इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष संदीप पाल ने बताया कि वायरल वीडियो के बारे में उन्हें जानकारी मिल रही है लेकिन उनके पास कोई लिखित तौर पर आवेदन नहीं मिला है। मामले में आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि लड़का और लड़की दोनों हाई स्कूल के छात्र हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

6 घंटे ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

7 घंटे ago

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

8 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

18 घंटे ago