समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :- समस्तीपुर पुलिस कप्तान के टास्क के बाद सभी थानाध्यक्ष एक्टिव मोड में है। विभुतिपुर थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने विभिन्न पंचायतों में कार्यरत चौकीदारों की आपातकालीन मीटिंग बुलाई और थाना क्षेत्र में क्राइम कंट्रोल के मद्देनजर जरूरी दिशा निर्देश दिये। बता दें कि समस्तीपुर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार तिवारी ने रविवार को समाहरणालय कक्ष में जिले के सभी पदाधिकारी, थानाध्यक्ष एवं पुलिस कार्यालय के सभी शाखा प्रभारी के साथ बैठक आयोजित की।
इस बैठक में थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया था कि थाना के टॉप-10 अपराधियों की सूची तैयार कर उस पर निगरानी रखें। शराब माफियाओं के विरुद्ध विशेष छापामारी अभियान चलाने तथा आभूषण दुकानदारों को सुरक्षा प्रदान करें। मीटिंग के दौरान थाना के सभी एसआई, एएसआई व सभी कर्मी मौजूद थे।
समस्तीपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर…
समस्तीपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के…
समस्तीपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…
समस्तीपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारियों के बीच शहर के बीआरबी कॉलेज…
समस्तीपुर : लोक आस्था, पवित्रता और सूर्य उपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ आज शुक्रवार…
समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक डिंपी गर्ग का आगमन शुक्रवार को समस्तीपुर रेल…