Samastipur

बेरोजगारों को रोजगार देने की मांग को लेकर समस्तीपुर उद्योग कार्यालय व नियोजनालय का घेराव करेगा इनौस

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- इनौस के कार्यकर्ता बेरोजगारों को रोजगार देने की मांग को लेकर जिला उद्योग कार्यालय व जिला नियोजनालय का घेराव करेंगे। यह निर्णय इनौस की जिला कमेटी की बैठक में लिया गया। मालगोदाम चौक स्थित भाकपा माले के जिला कार्यालय में शुक्रवार को हुई बैठक की अध्यक्षता संगठन के जिला अध्यक्ष आसिफ होदा ने की व संचालन जिला सचिव रौशन कुमार ने किया।

बैठक में मुख्य अतिथि व भाकपा-माले के मिथिलांचल प्रभारी धीरेंद्र झा, माले स्थायी समिति सदस्य ललन कुमार, पर्यवेक्षक जिला सचिव प्रो. उमेश कुमार, इनौस के जिला प्रभारी सुरेंद्र प्रसाद सिंह आदि उपस्थित थे।

बैठक में जिला सम्मेलन की समीक्षा करने के बाद जिला के सभी प्रखंड में कमेटी की बैठक करने, सदस्यता नवीनीकरण करने, 15 से 20 फरवरी तक भाकपा माले के पटना में होने वाले महाधिवेशन के लिए कोष संग्रह करने एवं रैली की तैयारी करने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में जिला कमेटी सदस्य रंजीत राम, रामसुंदर भारती, संजीव पासवान, जसमिंदर राम, कृष्णा कुमार, मुकेश कुमार गुप्ता, मो. इफ्तेखार आलम, तंनजय प्रकाश, रामबाबू पासवान, चंद्रवीर कुमार, नवीन कुमार, अभिषेक कुमार आदि उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

8 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

9 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

9 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

13 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

14 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

17 घंटे ago