Samastipur

कल्याणपुर लायंस ने 72 रनों से फाइव स्टार को हराया

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/दलसिंहसराय [रूपक कौशल] :- बाजार समिति क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में चल रहे राम लखन महतो मेमोरियल क्रिकेट कप टूर्नामेंट सीजन 2 का पहला क्वार्टर फाइनल मैच कल्याणपुर लायंस एवं फाइव स्टार क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। इस मैच में टॉस कल्याणपुर की टीम ने जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के खेल में अपने 8 विकेट खोकर 162 रन बनाए। टीम के सबीर ने 47 रन, रोहित ने 45 रन, बबलू ने 17 एवं सुदामा ने 10 रन बनाए। वहीं गेंदबाजी में रवि ने 3 विकेट, प्रदीप, अमरदीप, और गुलज़ार ने 1-1 विकेट लिए। जवाब में उतरी फाइव स्टार की टीम 13.2 ओवर में 90 रन पर ही ऑल आउट हो गयी। इस प्रकार से कल्याणपुर ने इस मैच को 72 रनों से जीत लिया।

सुपर स्टार के बल्लेबाज प्रदीप ने सर्वाधिक 27 रन बनाए, रवि ने 13 एवं संजीव ने 10 रन बनाये। जबकि गेंदबाजी करते हुए शिवम ने 4 विकेट, अनिल ने 2, एवं मनोरंजन, सुदामा और गुल्लू ने 1-1 विकेट लिए। इस मैच के मैन ऑफ द मैच शिवम घोषित किये गए जिसे पुरस्कार की ट्रॉफी अतिथि उत्तम कुमार राय द्वारा प्रदान किया गया।

वहीं इस मैच का शुभारंभ राजेश कुमार राय ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त करते हूए कराया। मैच के दौरान निर्णायक की भूमिका में रोशन कुमार एवं पंकज कुमार ने निभाया। जबकि स्कोरिंग का कार्य रूपक कुमार ऋषभ एवं समीर कुमार रोशन एवं कॉमेंट्री मोहम्मद राजन एवं शशि ने किया। मौके पर नवनीत कुमार, मोहम्मद चाँद, नीतीश कुमार, शीलवन्त राय, रॉकी सहित बहुत सारे क्रिकेट प्रेमी उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

पूसा के हरपुर भुसकौल चौक पर बदमाशों ने की हवाई फायरिंग, 5 की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! बढ़े हुए HRA का रास्ता साफ, शिक्षा विभाग ने शुरू की कार्रवाई

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…

5 घंटे ago

संदिग्ध मौत के आरोपी को बाजार में देख भड़के परिजन, बनाया बंधक; मृतक ने दोस्त की पत्नी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाह कर रहने वाले नगर…

5 घंटे ago

पेपर लीक व लाठीचार्ज के विरोध में आइसा के नेतृत्व में दलसिंहसराय में हुआ प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं और छात्र आंदोलन पर हुए कथित…

5 घंटे ago

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

15 घंटे ago