Samastipur

समस्तीपुर जिले के 46वें SP के रूप में विनय तिवारी ने पदभार ग्रहण के बाद पुलिस अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के 46वें पुलिस अधीक्षक के रूप में विनय तिवारी ने सोमवार को हृदय कांत से पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद पुलिस कार्यालय पहुंचे एसपी विनय तिवारी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। गार्ड ऑफ ऑनर के दौरान एसपी ने महिला जवानों को कई निर्देश दिए। 2015 के आईपीएस अधिकारी बेगुसराय जिले में ट्रेनी ऑफिसर के रूप में कार्य करने के बाद गोपालगंज में सदर एसडीपीओ के रूप में कार्य किया। उसके बाद पटना सिटी सेंट्रल एसपी के रूप में कार्य कर चुके हैं।

पटना सेंट्रल एसपी के साथ भोजपुर पुलिस अधीक्षक के रूप में सेवा दे चुके हैं। उसके बाद मध निषेध विभाग में सेवा दे चुके हैं। गोपालगंज और पटना पदस्थापना के दौरान उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें पुलिस पदक से सम्मानित किया जा चुका है। पुलिस ऑफिस में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि 5 सी उनकी प्राथमिकता में शामिल है। इनमें क्राइम, क्रिमिनल, करप्शन, कम्युनलिज्म और कॉकटेल शामिल है।

एसपी विनय तिवारी ने सख्त लहजे में विभाग के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी स्तर पर करप्शन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर भी उन्होंने कहा कि जल्द ही इस को लेकर एक मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा। ताकि शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा सके।

वहीं उन्होंने आम लोगों से अपील की जिले के अंदर बेहतर कानून व्यवस्था लोगों को दिखेगी इसके लिए उनका सहयोग भी अपेक्षित है। किसी भी तरह की समस्या के लिए आम लोगों के लिए सर्व सुलभ रहेंगे। विभाग के आईटी सेल को सुद्रढ़ किया जा रहा है, ताकि लोगों से मिलने वाली सूचनाओं के आधार कार्रवाई की जा सकेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

9 घंटे ago

बिथान में वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ खगड़िया का रहने वाला नाबालिग समेत दो धराया

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : बक्से से रूपये निकालने के दौरान वृद्ध महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…

10 घंटे ago

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

11 घंटे ago

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

19 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

20 घंटे ago