Samastipur

समस्तीपुर-रोसड़ा रेलखंड पर हुआ TWR वर्क, रेलवे ट्रैक को क्रेक से बचाने की तैयारी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- सर्दी के मौसम में रेलवे लाइन को क्रेक हाेने से बचाने के लिए रेलवे मंडल प्रशासन ने शुक्रवार को समस्तीपुर-रोसड़ा रेलखंड के समस्तीपुर- भगवानपुर देसुआ स्टेशन के बीच जितवारपुर रेलवे गुमटी 50 D के पास टीडब्लूआर वर्क शुरू किया, जिसके तहत रेलवे लाइन के पुराने जॉइंट को काटकर उसे दूबारा जॉइंट किया जा रहा है। ताकि कड़ाके की ठंड में रेलवे लाइन के क्रेक होने की संभावना को खत्म किया जा सके।

इस कार्य के लिए सुबह 9.45 से दोपहर 12.30 बजे तक ब्लॉक लिया गया था। हालांकि इस दौरान कोई सवारी और एक्सप्रेस ट्रेन नहीं थी। कुछ मालगाड़ी को स्टेशन पर रोका गया। समस्तीपुर मंडल रेलवे प्रशासन के इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों का कहना है कि टीडब्लूआर वर्क से रेलवे ट्रैक की मजबूती और बढ़ जाती है। कड़ाके की ठंड में होने वाली क्रेकनेस की संभावना लगभग खत्म हो जाती है। यह यात्रियों की सुरक्षा व संरक्षण के लिए बेहद जरूरी है।

वहीं डीआरएम आलोक अग्रवाल ने बताया कि सुरक्षा, संरक्षा के साथ ही रेलवे ट्रैक की मजबूती और स्मूथ ट्रेन परिचालन के लिए धीरे-धीरे पूरे मंडल के पुराने रेलवे लाइन पर जॉइंट का काम फ्लैश बट मशीन से किया जा रहा है। जिससे बैंडिंग पता नहीं चलता है। 13-13 मीटर के पुराने लाइन पर फ्लैश बट मशीन से काराय जा रहा है। डीआरएम ने बताया कि पटरी पर बिछाई गई रेलवे लाइन पुराने वाली की लंबाई 13-13 मीटर की होती है, जिसे बैंडिंग के जरिये जोड़ा जाता है।

पुराने रेलवे लाइन को फ्लैश बट मशीन से न्यू बैंडिंग किया जा रहा है। जिससे बैडिंग नई हो जाती है। जिससे पता नहीं चलता कि यहां पर रेलवे लाइन को जोड़ा गया है। उन्होंने बताया कि पुरानी बैंडिंग एक समय के बाद आपस में जॉइंट के हट जाते हैँ। ऐसे में रेलवे लाइन क्रेक हो जाती है। क्रेकनेस को कम करने के लिए पुराने वेल्डिंग के स्थान पर आधुनिक मशीन द्वारा उसे काटकर उस स्थान पर नया वेंडिंग कर दिया जाता है। इससे रेलवे ट्रैक की मजबूती बढ़ जाती है और रेलवे ट्रैक के क्रेक होने की संभावना न के बराबर होती है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में दो लोगों को बदमाशों ने मारी गोली, भीड़ ने एक बदमाश को पीट-पीट कर मार डाला, जानें क्या है पूरा मामला

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय में बड़ी घटना हुई है। यहां दो लोगों को…

1 सेकंड ago

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ DAV ने मनाया वार्षिकोत्सव, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने दीप प्रज्वलन कर किया शुभारंभ

समस्तीपुर : शहर के हरपुर एलौथ स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल ने वार्षिकोत्सव मनाया। मुख्य अतिथि…

23 मिनट ago

BPSC को 46 हजार रिक्तियां भेजी गईं, जल्द शुरू होगी चौथे चरण की शिक्षक बहाली

बिहार में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई…

1 घंटा ago

रोजी-रोटी की तलाश में समस्तीपुर से गया था दिल्ली, मेनहोल में गिरकर चली गई बिरजू की जान, घर के इकलौते कमाऊ पुत्र के जाने से परिजन बदहवास

समस्तीपुर : दिल्ली के रोहिणी स्थित बेगमपुर इलाके में एक दर्दनाक हादसे में मेनहोल में…

8 घंटे ago

AEPS से अवैध निकासी की शिकार महिला को समस्तीपुर साइबर पुलिस ने 70 हजार 400 रुपये रिकवर कर लौटाए

समस्तीपुर  : साइबर ठगी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर थाने की…

8 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के थानेश्वर स्थान मंदिर के पास बैग में मिली 12 बोतल विदेशी शराब, कारोबारी भी गिरफ्तार

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने बुधवार को गश्ती के दौरान शहर के थानेश्वर…

9 घंटे ago