Samastipur

समस्तीपुर में चोर का पीछा करते हुए रेलवे क्वाटर पहुंची पुलिस; अंदर जाते ही उड़े होश, भारी मात्रा में शराब बरामद

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आदेश पर बिहार में पूर्ण शराबबंदी है। इसे कार्यान्वित करने के लिए पूरा प्रशासनिक अमला पूरी उर्जा से लगा है। लेकिन शराब बंद नहीं हो रही। प्रशासन और पुलिस को चकमा देने के लिए शराब माफिया नया पैतरा अपना रहे हैं। निजी भवनों पर पुलिस और उत्पाद विभाग की नजर होने के बाद अब सरकारी भवनों को गोदाम बनााया जा रहा है। समस्तीपुर में दो सरकारी भवनों से 15 लाख की शराब बरामद की गई है।

समस्तीपुर में आरपीएफ की टीम ने शनिवार देर शाम रेलवे के दो क्वार्टर से भारी मात्रा में शराब बरामद की। जब्त की गयी शराब की कीमत करीब 15 लाख रुपये आंकी गयी है। धंधेबाज फरार है जिन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। इसमें अबतक कोई कामयाबी नहीं मिली है।

मिली जानकारी के अनुसार आरपीएफ को एक रेलवे क्वार्टर में चोर के होने की सूचना मिली। चोर को पकड़ने के लिए आरपीएफ की टीम ने उसमें छापेमारी की। क्वार्टर की तलाशी में आरपीएफ की टीम उस समय दंग रह गयी जब चोर की जगह वहां से भारी मात्रा में शराब मिली। आरपीएफ ने तत्काल वहां मौजूद पूरी खेप को जब्त कर लिया। धंधेबाज के छिपे होने की आशंका पर दोनों क्वार्टर और आस पास के इलाके को खंगाला गया। लेकिन कोई नहीं मिला।

बताया गया है कि रेलवे ने उक्त मकान को जर्जर होने के कारण खतरनाक घोषित कर रखा है, जिससे उसमें कोई नही रहता है। इसका नाजायज लाभ उठा कर शराब के धंधेबाजों ने रेलवे के परित्यक्त क्वार्टर को शराब का गोदाम बना दिया। पुलिस को चकमा देने के लिए माफिया उनमें शराब रखते थे। आरपीएफ की टीम वैज्ञानिक तरीके से पूरे मामले की जांच कर रही है। धंधेबाजों की धर पकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

ईख अनुसंधान संस्थान पूसा के छह प्रभेद को मिली राष्ट्रीय पहचान, अब बिहार के अलावा अन्य राज्यो में भी होगी व्यवसायिक खेती प्रजनक

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय से जुड़े ईख अनुसंधान संस्थान, पूसा के…

5 मिनट ago

समस्तीपुर जिले में न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री के बीच बने रहने का अनुमान

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिले में 18 फरवरी तक आसमान में हल्के…

31 मिनट ago

NDRF की टीम ने RSB इंटर विद्यालय में सिखाए आपदा प्रबंधन के गुर, मॉक ड्रिल से दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण

समस्तीपुर : शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय में एनडीआरएफ (NDRF) की टीम ने आम लोगोंं…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में रिसेप्शन पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग मामले में दुल्हा समेत चार युवकों पर FIR, जानें क्यों पूछताछ के लिये पहुंची उतराखंड पुलिस !

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दादपुर स्थित एक विवाह भवन में रिसेप्शन पार्टी के…

10 घंटे ago

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

21 घंटे ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

22 घंटे ago