Samastipur

समस्तीपुर रेल कारखाना स्टोर शाखा के गठन के बाद कर्मचारियों में दो फाड़, लोकतांत्रिक तरीके से गठन की मांग…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- इस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के समस्तीपुर कारखाना स्टोर शाखा के अध्यक्ष बृजमोहन यादव की अध्यक्षता में निजीकरण एवं एनपीएस को समाप्त करने हेतु एक आम सभा का आयोजन किया गया। सभा के बाद शाखा प्रभारी अरविंद कुमार के द्वारा एक प्रेस विज्ञप्ति जारी किया गया, जिसमें बताया गया की शाखा में वर्तमान समय के एक पदाधिकारी अमरजीत कुमार को 15 दिसंबर को ही निलंबित कर दिया गया था। फिर भी शाखा के अंदर सेवानिवृत्त मंडल मंत्री के.के मिश्रा के सहयोग से गैर लोकतांत्रिक तरीके से युवा दिवस के अवसर पर कारखाना स्टोर शाखा समस्तीपुर का गठन कर उसमें निलंबित पदाधिकारी अमरजीत कुमार को शाखा सचिव के पद पर मनोनीत किया गया है।

शाखा प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि इस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन, पूर्व मध्य रेल, हाजीपुर के महामंत्री को कारखाना स्टोर शाखा से लगभग 80% कर्मचारी के हस्ताक्षर सहित आवेदन दिया गया है कि शाखा का गठन लोकतांत्रिक तरीके से कराया जाए अन्यथा मनोनीत किए गए पदाधिकारी को हम सभी कर्मचारी स्वीकार नहीं करेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

6 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

7 घंटे ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

7 घंटे ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

13 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

17 घंटे ago