समस्तीपुर/पूसा :- डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय परिसर से सिमरी घाट जाने वाली सड़क के निकट रविवार की देर रात अनुमंडलीय अस्पताल, पूसा की एंबुलेंस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरे युवक का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है। घटना रात करीब 10.30 बजे की बताई गई है।
मृतक कल्याणपुर प्रखंड के करूआ गांव का राजन कुमार बताया गया है। वह एंबुलेंस में टेक्नीशियन था। जबकि गंभीर रूप से जख्मी युवक अंकित कुमार चालक बताया गया है। जिसे गहन चिकित्सा के लिए रेफर किया गया है। घटना की खबर मिलते ही अस्पताल समेत पूसा थाना से मायाशंकर सिंह, दिनेश मंडल सदल बल मौके पर पहुंचे। मिली जानकारी के अनुसार एंबुलेंस किसी मरीज को लाने जा रही थी। इसी बीच दुर्घटना हो गई।
वीडियो….
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…
समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…
बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…
समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…