समस्तीपुर :- समस्तीपुर में दहेज उत्पीड़न का मामला नहीं उठाने पर पति ने पत्नी के मुंह में जबरन जहर देकर हत्या करने की कोशिश की है। मामला नगर थाने के आर्यसमाज रोड में शुक्रवार शाम घटी। हल्ला होने पर जुटे किरायेदारों ने महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी स्थिति गंभीर है।
युवती की पहचान बहादुरपुर अटेरन चौक के अविनाश कुमार की पत्नी मीरा कुमारी के रूप में की गई है। मीरा जितवारपुर के रामपृत दास की पुत्री है जो घर वालों का विरोध कर आठ साल पूर्व अविनाश के साथ प्रेम विवाह किया था। लेकिन गत चार साल से दोनो के बीच संबंध अच्छा नहीं रहा।
मीरा का आरोप है कि करीब आठ साल पूर्व उसने अविनाश के साथ लव मैरेज किया था। लेकिन चार साल पूर्व अविनाश ने उसे छोड़ कर दूसरी लड़की से शादी कर ली। उसे एक सात साल का बच्चा भी है। जिस कारण उसने दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज करा रखा है। जिसके बाद से वह घर से अलग डेरा लेकर अकेले बच्चे के साथ आर्य समाज रोड में रहती है। एक सप्ताह से उसका पति अविनाश केस उठाने के लिए लगातार दबाव दे रहा था। लेकिन वह केश उठाने को तैयार नहीं है।
मीरा का आरोप है कि शाम अविनाश अचानक उसके डेरा पर पहुंच कमरे में घुस आया और उसके मुंह में जबरन जहर डाल दिया। मीरा के चीखने चिल्लाने पर अन्य किरायेदार जुटे तो अविनाश वहां से फरार हो गया। बाद में मकान मालिक ने किरायेदारों के सहयाेग मीरा को अस्पताल पहुंचाया। उधर घटना की सूचना पर नगर पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…
समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…
समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…
समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…
समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…