समस्तीपुर :- शहर के पटेल मैदान में 10 से 13 जनवरी तक चलने वाले 69वीं राज्य स्तरीय सीनियर वाॅलीबॉल प्रतियोगिता के लिए जिलाधिकारी के नेतृत्व में आयोजन समिति गठित किया गया है। जिला वाॅलीबॉल संघ के सचिव सह विधानपार्षद तरुण कुमार एवं फैजू रहमान फैज ने रविवार को पटेल मैदान में आयोजन समिति की बैठक की।
उन्होंने बताया कि इस राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में राज्य भर से पुरुष वर्ग की 30 एवं महिला वर्ग की 20 टीमों में 600 खिलाड़ी मैदान में अपना दमखम दिखाएंगे। प्रतियोगिता की सफलता हेतु जिलाधिकारी योगेन्द्र सिंह को अध्यक्ष, पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी को संयोजक एवं विधानपार्षद डॉ तरुण कुमार को सचिव बनाया गया है।
इसके अलावा राजेश कुमार सिंह को आयोजन सह सचिव, एसडीओ रविन्द्र कुमार दिवाकर, मुख्यालय पुलिस उपाधीक्षक अमित कुमार, सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मो. सहबान हबीब फकरी, प्रवीण कुमार, फैजू रहमान फैज, दंगल सिंह, सत्यनारायण ठाकुर, तरुण कुमार, अमित गुंजन, ललितेश्वर यादव, नवीन कुमार, राजेश अकेला, मुकेश वर्मा, अहमद हुसैन, संतोष कुमार एवं डॉ. एन के आनंद को कार्यकारिणी समिति का सदस्य बनाया गया है।
इसके अतिरिक्त डाॅ. तरुण कुमार को स्वागत समिति, सुभीत कुमार सिंह उर्फ बिट्टू को मीडिया समन्वयक, अमरेन्द्र चन्द्र देव को आवासन समिति, राजेश कुमार अकेला को भोजन समिति, राजेश कुमार सिंह को मैदान समिति एवं फैजू रहमान फैज को संचालन समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अतिरिक्त प्रतियोगिता में शिरकत करने वाले प्रतिभागियों को प्रतियोगिता स्थल, भोजन, आवासन स्थल तक सुरक्षित लाने, ले जाने के लिए जिला खेल पदाधिकारी आकाश कुमार एवं कार्यालय सहायक वरुण कुमार सिन्हा के नेतृत्व में 10 शारीरिक शिक्षा व सहायक शिक्षकों को प्रतिनियुक्त किया गया है।
बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…
समस्तीपुर : नवरात्र के अवसर पर शहर के ताजपुर रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज शिव शक्ति भवन…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…