Samastipur

शहर के मोहनपुर स्थित होली मिशन हाई स्कूल में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- गणतंत्र दिवस के शुभ उपलक्ष्य पर शहर के मोहनपुर स्थित होली मिशन हाई स्कूल में हर्षोल्लास के साथ यह महापर्व मनाया गया। कार्यक्रम को सफल बनाना यह दायित्व निर्भर करता है देश के आने वाले नौनिहालों कंधों पर निर्भर करता है, जिसे विद्यालय के बच्चों ने मिलकर बखूवी निभाये। गणतंत्र दिवस के इस कार्यक्रम का आरम्भ ध्वजारोहण, पैरेड, मार्च पास्ड, पैरेड बैंड और देश की ज्ञान तिरंगे की सलामी के साथ प्रारम्भ हुआ।

कार्यक्रम में बच्चे-बच्चियों ने गीत, संगीत के साथ ही नृत्य कला एवं अपनी-अपनी अभिव्यक्तियों का अदभ्य साहस का लोहा मनवाया। कार्यक्रम का आगाज विद्यालय की सचिव सह निदेशिका विभा देवी के द्वारा झंडोत्तोलन करके किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षाविद् डॉ. अनिल कुमार, प्राचार्य डॉ. एसके अहमद ने बच्चों को भारत की इस गौरवमयी तिथि एवं इसके उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए ‘राष्ट्रगान‘ और ‘राष्ट्रीय गीत‘ के महत्व को भी परिभाषित कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम के अन्त में धन्यवाद ज्ञापन करते हुए उप-प्राचार्य इन्द्रजीत कुमार सिंह ने बच्चों से यह अपील की कि यह तिथि एक सामान्य तिथि न होकर यह जन-भागीदारी के द्वारा एक ऐतिहासिक तिथि में तब्दील हुई है। इसलिए हमें इसे अतुल्य भारत, श्रेष्ठ भारत को बनाए रखने के लिए दृढ़ संकल्पित होना होगा तभी कोई उत्सव महोत्सव में तब्दील होगा। मौके पर विद्यालय के माननीय प्रबन्ध निदेशक धर्मांश रंजन, अमृत रंजन एवं विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक वृन्द उपस्थित थे। इस राष्ट्रीय महापर्व के कार्यक्रम का संचालन वरीय हिन्दी शिक्षक अनिल कुमार वर्मा ने की।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

8 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

9 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

9 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

13 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

14 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

17 घंटे ago