Samastipur

समस्तीपुर में रफ्तार के कहर का LIVE वीडियो; मोहनपुर में दो बाइकों की जबरदस्त टक्कर, डिवाइडर से टकराया युवक

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर गांव के पास शुक्रवार को हुए एक सड़क हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया। सीसीटीवी फुटेज में दो बाइक सवार आपस में टकराते हुए दिख रहे। इस घटना में दोनों बाइक सवार कई मीटर तक सड़क पर गेस्ट आते हुए दिख रहे। वहीं दूसरा सड़क के डिवाइडर से टकरा जाता। इस घटना में दोनों बाइक सवार जख्मी हो गए। जिसमें एक की स्थिति गंभीर बताई गई है। जिसे परिवार के लोग पीएमसीएच ले गए हैं।

उधर इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त हो गया। मौके पर जुटे आसपास के ग्रामीणों ने दोनों घायलों को उठाकर पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया। दुर्घटनाग्रस्त हुए लोगों के परिजनों को जानकारी दी। घायलों में से एक मुसरीघरारी थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया गया है।

मामले की जानकारी पुलिस को भी दी गई। हालांकि पुलिस ने घायलों के बारे में जानकारी से इनकार किया। थाना अध्यक्ष प्रवीण मिश्रा का कहना है कि अब तक उनके पास दुर्घटनाग्रस्त परिवार का कोई भी व्यक्ति नहीं पहुंचा है।

उधर गौरतलब है कि जिस स्थल पर सड़क हादसा हुआ है वह स्थान सड़क हादसा को लेकर चर्चा में रहा है। गत 2 माह के दौरान उक्त स्थल पर चार सड़क हादसे हुए हैं। कुछ दिन पूर्व भी एक पिकअप वैन से बाइक सवार टकरा गया था। ‌स्थानीय लोग हादसे से बचाव के उपाय की व्यवस्था करने की मांग प्रशासन से कर रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

6 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

8 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

8 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

12 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

12 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

15 घंटे ago