Samastipur

समस्तीपुर शहर के ट्रैफिक व्यवस्था में होगा सुधार, जाम से मुक्ति के लिए ट्रैफिक सिग्नल लगाने की तैयारी: चिह्नित स्थानों पर होगी वन-वे ट्रैफिक

समस्तीपुर :- समस्तीपुर शहर में रोज लगने वाली जाम से जल्द लोगों को मुक्ति मिलने वाली है। इसको लेकर पुलिस प्रशासन ने मास्टर प्लान तैयार किया है। इसके तहत शहर को सेक्टर व जोन में बांट कर जाम से मुक्ति दिलाई जाएगी। इसके साथ ही शहर में जगह-जगह ट्रैफिक सिगनल भी लगाई जाएगी।

वहीं लेन ड्राइविंग के लिए पुलिस ट्रॉली का सहारा लेगी। इससे शहर में घंटों लगने वाले जाम से मुक्ति मिल जाएगी। एसपी विनय तिवारी ने बताया कि जाम से मुक्ति के लिए प्रथम चरण का कार्य पूरा कर लिया गया है। जो भी पुलिस कर्मी की ड्यूटी ट्रैफिक में होगी वह ड्रेस कोड में रहेंगे।

सिस्टम को वाईफाई से जोड़ा जाएगा : एसपी

एसपी ने विनय कुमार ने बताया कि जाम नियंत्रण के लिए चिह्नित स्थानों पर ट्रैफिक सिगनल लगाया जाएगा। सिस्टम को बाइफाइ से जोड़ा जाएगा। इसके लिए स्टेशन चौराहा के साथ ही हॉस्पिटल गोलंबर, ओवर ब्रिज, मगरदही, ताजपुर रोड, गणेश चौक, गोलारोड चौक आदि स्थानों पर ट्रैफिक सिगनल लगाया जाएगा। सिग्नल को देख कर लोग आवाजाही करेंगे। इस दौरान सिग्नल तोड़ने वालों पर कार्रवाई भी होगी।

लेन ड्राइविंग के लिए ट्रॉली की हो रही खरीद :

यात्री सड़क पर अपने- अपने लेन में चले इसके लिए चिह्नित स्थानों पर ट्रॉली लगाया जाएगा। ताकि जरूरत के हिसाब से सड़क को वनवे के साथ लेन ड्राइविंग कराई जा सके। शहर के ताजपुर रोड को नंबर एक पर जाम की सूची में रखा गया है। जाम नियंत्रण के लिए शहर को 14 अलग अलग सेक्टर में बांटा गया है। सभी सेक्टर में एक -एक सेक्टर पदाधिकारी होंगे। इसके अलावा इन सेक्टरों को चार जोन में बांटा गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

32 मिनट ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

2 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

2 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

6 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

6 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

9 घंटे ago