Samastipur

समस्तीपुर में पछुआ हवा ने बढ़ाई कनकनी, अगले चार दिनों तक राहत नहीं; अधिकतम तापमान में 6.4 डिग्री तक की गिरावट

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले में दो दिनों की हल्की राहत के बाद रविवार को एक बार फिर मौसम ने करवट बदला। शनिवार देर रात से तेज गति से लगातार चल रही पछिया हवा के कारण अधिकतम तापमान में एक बार फिर अत्यधिक गिरावट आई है। अधिकतम तापमान सामान्य से 6.4 डिग्री नीचे गिरकर 16.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इसके कारण आगामी तीन दिनों तक इस ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक रहते हुए 11 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इस दौरान सुबह में हल्का से मध्यम कोहरा देखने को मिला। कहीं-कहीं 10-15 मीटर तक विजिबिलिटी रही। जिससे सुबह के समय सापेक्ष आर्द्रता 100 फीसदी व दोपहर में 79 फीसदी रिकॉर्ड की गई।

बताया गया कि इस दौरान पछिया हवा की रफ्तार 9.1 किलोमीटर प्रति घंटा रिकॉर्ड की गई है। जिससे अधिकतम तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज हुई। यह आगे बरकरार रह सकती है। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम वैज्ञानिक डॉ. गुलाब सिंह ने कहा कि अधिकतम तापमान में आई गिरावट के कारण पुणे शीतलहर की स्थिति शुरू हो गई है। अभी ठंड से राहत मिलने की उम्मीद कम है।

सदर अस्पताल में बढ़ी कोल्ड डायरिया के मरीज

जिले में जारी कड़ाके की ठंड का असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है पिछले 10 दिनों में कोल्ड डायरिया की शिकायत काफी बढ़ गई है औसतन रोज पांच से सात कोल्ड डायरिया के मरीज सदर अस्पताल पर पहुंच रहे हैं इनमें बच्चों की संख्या भी औसतन तीन से चार बधाई गई है। सदर अस्पताल के चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉक्टर नागमणि राज ने कहा कि कड़ाके की ठंड में बच्चों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। विभिन्न माध्यमों से उनके शरीर को हमेशा गर्म रखने की कोशिश करें। लगातार दस्त होने पर ओआरएस का घोल व अस्पताल पहुंच डॉक्टरों से सलाह लें।

Avinash Roy

Recent Posts

22 जुलाई तक BSEB मैट्रिक-इंटर 2026-27 के छूटे छात्र-छात्राओं को रजिस्ट्रेशन का मौका

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026-27 में शामिल…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में यूपी का परचम, प्रयागराज ने मुजफ्फरपुर को हराकर किया खिताब पर कब्जा

समस्तीपुर/पटोरी : सुरेश शर्मा मेमोरियल डबल बुलेट डे-नाइट अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन वन के खेले…

4 घंटे ago

15-17 जुलाई के बीच हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना, केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर/पूसा : डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने 19 जुलाई तक…

5 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर RPF पोस्ट से फरार हुए दोनों कैदी ने किया आत्मसमर्पण

समस्तीपुर : समस्तीपुर स्टेशन स्थित आरपीएफ पोस्ट से पुलिस को चकमा देकर भागे दोनों विचाराधीन…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में मृतक ‘छोटू’ के घर पहुंचे सांसद पप्पू यादव, सरकार से 50 लाख मुआवजा देने की मांग

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…

14 घंटे ago