Samastipur

समस्तीपुर में बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने स्वर्ण व्यव्सायी से 15 लाख रुपये के स्वर्णाभूषण और नगद लूटे

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर में एक बार फिर से बेखौफ अपराधियों का तांडव देखने को मिला है। दो दिनों पहले ही नये पुलिस कप्तान ने जिले में पदभार ग्रहण किया था, इसके ठीक दो दिनों बाद ही जिले में अपराधियों ने लूट की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। दरअसल दुकान बंद कर घर लौट रहे स्वर्ण व्यवसायी से हथियारबंद बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है। मामला मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रुदौली चौक का है।

घटना के संबंध में पीड़ित व्यव्सायी विजय भूषण प्रसाद का बताना है कि बुधवार की देर शाम रुदौली चौक स्थित अपनी दुकान बंद कर बाइक से अपने पुत्र के साथ घर लौट रहे थे। इसी दौरान चौक से कुछ ही दूरी पर तीन बाइक सवार छह की संख्या में अपराधियों ने रोककर उनसे लूटपाट की कोशिश की। विरोध करने पर अपराधियों के द्वारा फायरिंग भी की गई। जिसके बाद अपराधी उनसे आभूषण से भरा थैला लेकर फरार हो गए।

पीड़ित व्यव्सायी का बताना है कि थैले में लगभग 15 लाख रुपये के आभूषण, दस हजार रुपये नगद, डायरी और दुकान की चाभी लेकर फरार हो गए। पीड़ित व्यव्सायी के द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने मौके से एक खोखा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। वहीं समस्तीपुर में आये दिन हो रहे आपराधिक वारदातों से आम लोग के साथ व्यव्सायी भी पुलिसिया व्यवस्था पर सवाल उठा रहे है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

54 मिनट ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

2 घंटे ago

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

2 घंटे ago

मुकम्मल हुआ तीस रोजा, कल मनेगी ईद; समस्तीपुर जिले में कब कहां होगी ईद-उल-फितर की नमाज, यहां देखें टाइमिंग…

समस्तीपुर : मुस्लिम समुदाय के लोग कल शनिवार को एक दूसरे से गले मिलकर ईद…

2 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में मार्च महीने में बिजली चोरी के 450 FIR दर्ज, 3927 कनेक्शन काटे; करीब 1 करोड़ 31 लाख रुपये का जुर्माना, 47 लाख की वसूली

समस्तीपुर : जिले में बिजली चोरी रोकने और बकाया बिल की वसूली को लेकर विद्युत…

3 घंटे ago

बिहार: घूसखोर महिला अफसर निगरानी की जाल में फंसी, नालंदा में BPRO को 12 हजार लेते रंगे हाथ धराई

बिहार में भ्रटाचार के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति के तहत निगरानी विभाग की टीम…

8 घंटे ago