समस्तीपुर : समस्तीपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ है जहां बस और ट्रक के बीच सीधी टक्कर में बस सवार लगभग 55 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग-28 की है।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बारात से भरी बस खगड़िया से समस्तीपुर जा रही थी। इसी बीच चांदचौर के पास मक्के से लदी ट्रक से सीधी टक्कर हो गई। इस हादसे में बस में सवार सभी लोग जख्मी हो गए हैं। बस सवार लोगों का बताना है कि बस में सवार एक व्यक्ति लापता है, जिसकी तलाश की जा रही है। इधर घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई है।
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…
समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…
बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…
समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…