समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले में बढ़ती छिनतई व चोरी की घटना को लेकर एसपी विनय तिवारी ने व्यावसायिक इलाकों में अपराध नियंत्रण के लिए बाइक गश्ती शुरू करायी है। बाइक से जवान शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण करते रहेंगे। कहीं कोई घटना घटी तो यह संबंधित थाना को सूचना देंगे।
गश्ती दल में शामिल जवान शहर के संवेदनशील इलाके, जहां छिनतई व लूटपाट की घटनाएं होती हैं, वैसे जगहों को चिन्हित कर नियमित गश्ती करते रहेंगे। शहर के बैंक, पेट्रोल पम्प व ज्वेलर्स की दुकान पर विशेष निगरानी रहेगी। बताया जा रहा है गश्ती के लिए मिली बाइक हुटर से लैश होगा।
एसपी के आदेश पर शहर के स्वर्ण व्यवसायियों के साथ नगर व मुफस्सिल थाने पर अलग-अलग बैठक आयोजित की गयी। इसमें स्वर्ण व्यवसायियों ने अपराधियों द्वारा इन दिनों स्वर्ण व्यवसायियों को निशाना बनाये जाने पर चिंता जताने के साथ सुरक्षा के उपायों पर विचार व्यक्त किया।
स्वर्ण व्यवसायियों ने पुलिस से शाम में शहर में गश्त बढ़ाने के साथ ही दुकान बंद कर घर जाने के क्रम में अपराधियों से बचाने की समुचित व्यवस्था करने की मांग की। उन्होंने कहा कि शहर के अधिकतर स्वर्ण व्यवसायी दूधपुरा व धरमपुर इलाके में रहते हैं। रात में दुकान बंद कर घर जाते समय अक्सर उनके साथ घटना होती रहती है। ऐसे में इस इलाके में सघन गश्ती की व्यवस्था होनी चाहिए।
तस्वीर : फाइल फोटो समस्तीपुर : स्नातक षष्ठम् सेमेस्टर (सत्र 2023-27) परीक्षा-2026 के लिए मिथिला…
समस्तीपुर : समस्तीपुर के जूनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी इशांत राज का चयन बिहार जूनियर (अंडर-…
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है।…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धरमपुर वार्ड-6 मोहल्ले में अज्ञात चोरों ने एक बंद…
समस्तीपुर : दुर्गापूजा, दीपावली और छठ महापर्व को लेकर बिहार लौटने वाले यात्रियों की संख्या…
समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने रेल संपत्ति चोरी के मामले में कार्रवाई करते…