Samastipur

खानपुर प्रखंड कार्यालय में समर्थकों संग तोड़फोड़ करने वाला शिक्षक समेत दो को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/खानपुर :- खानपुर प्रखंड कार्यालय में शनिवार की देर शाम शिक्षक शाहनवाज हुसैन व उनके समर्थकों ने जमकर तोड़फोड़ की थी, जिसके बाद शिक्षक समेत दो को गिरफ्तार कर लिया गया है। तोड़फोड़ की घटना में प्रखंड कार्यालय का कंप्यूटर, प्रिंटर, फर्नीचर सहित अन्य सामानों को क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं कार्यालय में रखे कागजात को भी बिखेर दिया।

इस मामले में बीडीओ गौरी कुमारी व सीओ रंजन कुमार दिवाकर ने खानपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। इस मामले में खानपुर पुलिस ने आरोपी शिक्षक शाहनवाज हुसैन व मो दुलारे को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जाता है कि जाति आधारित जनगणना के प्रथम चरण का शनिवार को अंतिम दिन था। इसके तहत किए गए गणना से संबंधित कागजात को प्रखंड कार्यालय में जमा किया जा रहा था।

इसी क्रम में हाईस्कूल सिरोपट्टी खतुआहा के शिक्षक शाहनवाज हुसैन भी कागजात जमा करने प्रखंड कार्यालय पहुंचे। जहां जमा करने के क्रम में एक पर्यवेक्षक ने त्रुटि सुधार करने की बात कही। इसी बात को लेकर प्रखंड कार्यालय में प्रतिनियुक्त कर्मी और शिक्षक शाहनवाज के बीच विवाद शुरू हो गया। इसके बाद उक्त शिक्षक ने फोन कर अपने अन्य सहयोगियों बुलाया।

शिक्षक अपने सहयोगी के साथ कार्यालय में जमकर तोड़फोड़ की और उपस्थित कर्मी के साथ भी मार-पीट भी की। बीचबचाव करने पहुंची बीडीओ गौरी कुमारी व सीओ रंजन कुमार के साथ भी हाथापाई की गई। इसके बाद बीडीओ गौरी कुमारी ने इसकी सूचना खानपुर पुलिस को दी। पुलिस ने दो को गिरफ्तार किया।

Avinash Roy

Recent Posts

मॉडिफाइड बाइक और तेज आवाज वाले साइलेंसर पर समस्तीपुर पुलिस की छापेमारी, तीन बाइक जब्त

समस्तीपुर : जिले में मॉडिफाइड मोटरसाइकिलों, तेज आवाज वाले साइलेंसर और ताजपुर - बख्तियारपुर फोरलेन…

1 घंटा ago

समता पार्टी के संस्थापक सदस्य शहीद प्रदीप महतो की 30वीं शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

समस्तीपुर : समता पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे शहीद प्रदीप महतो की 30वीं शहादत दिवस…

4 घंटे ago

श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज समस्तीपुर में सफल सिजेरियन के साथ प्रसव सेवा का शुभारंभ

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल…

8 घंटे ago

अपहरण की प्राथमिकी के बीच युवती खुद पहुंची कल्याणपुर थाने, पुलिस ने दर्ज किया बयान, जानें युवती ने क्या बताया…

समस्तीपुर/कल्याणपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से 22 वर्षीया एक युवती के कथित…

9 घंटे ago

समस्तीपुर के शहीद सीताराम यादव के पुत्र की शिक्षा का जिम्मा उठाएंगे होली मिशन स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. धर्मांश रंजन

समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार एवं होली मिशन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के…

13 घंटे ago

आखिर किस जमीन को लेकर चल रहे विवाद में सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू ईस्सर पर हुई थी फायरिंग ?

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में बीते 17 फरवरी की शाम लोजपा (रा)…

13 घंटे ago