समस्तीपुर/खानपुर :- समस्तीपुर जिले के खानपुर प्रखंड कार्यालय में बीते देर शाम जातिगत जनगणना का प्रपत्र जमा करने आए एक शिक्षक द्वारा जमकर हंगामा किया गया। हंगामा के बाद उसके द्वारा अपने कुछ गुर्गों को बुलाया गया जिसके द्वारा प्रखंड कार्यालय में जमकर तोड़फोड़ किया गया।
मामले की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शिक्षक समेत तीन-चार लोगों को हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है। मामले को लेकर जब Samastipur Town Media की टीम ने खानपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी गौरी कुमारी से दूरभाष पर संपर्क करना चाहा तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रखंड कार्यालय में हुए तोड़फोड़ में सिरोपट्टी खतुआहा उच्च विद्यालय के एक शिक्षक का नाम मुख्य रूप से सामने आ रहा है। हालांकि अब तक किसी भी पदाधिकारी से इस मामले को लेकर पक्ष नहीं लिया जा सका है। रविवार होने के कारण प्रखंड कार्यालय में ताला लगा दिया गया है। बताया जाता है कि लैपटॉप, फर्नीचर समेत अन्य कई सामानों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है।
समस्तीपुर : सुबह-शाम हल्की ठंड और दोपहर में तेज धूप के कारण मौसम में हो…
समस्तीपुर : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के वैज्ञानिकों ने किसानों के लिए…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आरबी कॉलेज, दलसिंहसराय में शनिवार को स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) की कॉलेज…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र के नौआचक पंचायत के वार्ड संख्या-2 में…
समस्तीपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र में चारपहिया वाहन सवार बदमाशों द्वारा युवक से मोबाइल और…
समस्तीपुर : मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम ‘सुरक्षित शनिवार’ को प्रभावी ढंग से लागू करने के…