बिहार के जमुई से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां नगर परिषद के भछियार मोहल्ले में रहने वाला रघुनंदन ठठेरा दो दशक से गायब था. परिवार वालों ने उसकी बहुत खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा. इसके बाद परिवार वालों ने मान लिया कि वो अब दुनिया में नहीं रहा. यहां तक कि पत्नी उसके वापस आने की उम्मीद खो बैठी थी.
लोग रघुनंदन की पत्नी को अंतिम संस्कार करने की सलाह दे रहे थे, लेकिन वो इस पर राजी नहीं हुई. वहीं जब 23 साल बाद घर लौटा तो परिवार ही नहीं इलाके के लोग भी हैरान रह गए.
गौरतलब है कि रघुनंदन का अच्छा खासा व्यवसाय था, लेकिन वो जुआ खेलने के साथ ही नशा भी करता था. इसी लत की वजह से रघुनंदन ने साल 2001 में जुआ हारा. इसके बाद उसने घर से भागने का फैसला किया. वो अपने परिवार को छोड़कर नेपाल चला गया. वहां फेरी का काम करके जिंदगी बसर करने लगा.
इसी बीच उसके एक बेटे की मौत भी हो गई. रघुनंदन का कहना है कि उसे बेटे की मौत सूचना तो नहीं मिली, लेकिन सपने में देखा कि बेटे की मौत हो गई है. इस सपने के बाद वो परेशान रहने लगा. इस पर उसने घर लौटने का फैसला किया.
गुरुवार शाम अचानक रघुनंदन उर्फ डोमा ठठेरा भछियार में अपना घर ढूंढ रहा था. इसी दौरान मोहल्ले के लोगों ने उसे पहचान लिया. इसके बाद लोग उसे घर ले गए. उसकी पत्नी ने देखा तो हैरान रह गई, हालांकि वो तुरंत पहचान गई लेकिन अन्य परिजनों को पहचानने में कुछ समय लगा.
उधर, 23 साल बाद उसकी घर वापसी की फिल्मी कहानी से आसपास के लोग हैरान भी हैं और खुश भी. वापस आने पर उसको देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. जब उसने अपना घर छोड़ा था, उस समय उसकी उम्र करीब 45 साल थी.
समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…
समस्तीपुर : देशभर में नीट पेपर लीक मामले को लेकर चल रहे विरोध-प्रदर्शन और बिहार…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…
समस्तीपुर : दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाह कर रहने वाले नगर…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं और छात्र आंदोलन पर हुए कथित…
समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…