समस्तीपुर/वारिसनगर :- समस्तीपुर जिले के वारिसनगर प्रखंड अंतर्गत सतमलपुर में बांध किनारे कबीर मठ एवं धार्मिक न्यास परिषद बोर्ड के अधीन जमीन पर अवैध रूप से जेसीबी द्वारा मिट्टी कटाई का मामला सामने आया है। इसको लेकर स्थानीय लोगों ने जिला समाहर्ता को आवेदन दिया है, जिसमें बताया गया है कि धार्मिक न्यास परिषद बोर्ड के अधीन कबीर मठ की जमीन से भू-माफियाओं के द्वारा लगातार अवैध खनन किया जा रहा है।
स्थानीय मुखिया पति मो. वसीम राजा और मो. सुयैब आजम के द्वारा लगातार मिट्टी कटाई कर वहीं पर कच्चे ईट का निर्माण भी किया जा रहा है। वहीं शेष बचे मिट्टी को वह दोनों सतमलपुर स्थित अपने चिमनी पर ट्रैक्टर से धुलाई करते हैं। स्थानीय लोगों का बताना है कि अवैध रूप से की जा रही खनन अवव्रत रूप से कई दिनों से जारी है, जिस वजह से पर्यावरण का खतरा भी उत्पन्न हो सकता है।
बड़ा सवाल यह है कि आखिर इन अवैध खनन कर्ताओं के आगे जिले का खनिज विभाग और वन विभाग मूकदर्शक क्यों बना हुआ है। क्यों इन अवैध खनन कर्ताओं को खुली छूट दी हुई है, जिसके चलते वह दिन हो या रात जमकर अवैध खनन कर रहे हैं।
साथ ही उन्हें किसी का कोई डर है और ना ही खौफ, वह बोखौफ होकर धड़ल्ले से अवैध खनन का काम कर रहे हैं, जबकि जिला प्रशासन द्वारा खनिज विभाग और वन विभाग को अवैध खनन को रोकने के लिए सख्त निर्देश भी दिए हुए है। अगर अवैध खनन माफियाओं के खिलाफ समस्तीपुर जिले में प्रभावी कार्यवाही हो तो बड़े पैमाने पर जिले में अवैध खनन का कारोबार सामने आएगा।
समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…
समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…
समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने निगरानी…
समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…