Samastipur

हसनपुर: ज्वैलरी दुकान में भीषण चोरी से आक्रोशित कारोबारियों ने थानाध्यक्ष को हटाने की मांग को लेकर किया सड़क जाम, लाठीचार्ज

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/हसनपुर :- समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हसनपुर बाजार में अज्ञात चोरों के द्वारा एक ज्वैलरी दुकान में भीषण चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। आभूषण दुकान में हुई चोरी की घटना से नाराज दुकानदार आक्रोशित हो उठे। लगातार हो रहे चोरी की वारदात से परेशान कारोबारी थानाध्यक्ष को हटाने की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया।

कारोबारियों का कहना था कि हसनपुर बाजार में लगातार चोरों के द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम दिया जा रहा है। लेकिन अब तक किसी भी मामले में पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। आक्रोशित दुकानदारों के द्वारा हसनपुर बीच बाजार में जमकर हंगामा किया गया और देर शाम तक सड़क को जाम कर रखा गया जिससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया।

लगातार पुलिस पदाधिकारियों के द्वारा कारोबारियों को समझाने का प्रयास किया जाता रहा लेकिन कारोबारी बदमाशों की गिरफ्तारी और थानाध्यक्ष को हटाने की बात पर अड़े रहे। सड़क जाम में सैकड़ों वाहन फंसे हुए थे उनके द्वारा भी थाना पर पहुंचकर हंगामा किया गया और सड़क जाम खत्म करवाने की मांग रखी गई।

जिसके बाद पुलिस ने हसनपुर बाजार के सुभाष चौक पर कारोबारियों से एक बार फिर सड़क जाम खत्म कराने का प्रयास किया गया। लेकिन कारोबारी अपने मांग पर डटे रहे। इसके बाद पुलिस के द्वारा चौराहे पर लगे जाम को खत्म करवाने के लिए लाठी भांजनी पड़ी। पुलिस के द्वारा की गई इस कार्रवाई के दौरान कई लोगों को चोटें भी आई है। पुलिस के द्वारा किए गए लाठीचार्ज की घटना से कारोबारियों में आक्रोश देखने को मिल रहा है।

बताते चलें कि अज्ञात चोरों के द्वारा हसनपुर बाजार स्थित ज्वेलरी दुकान से ढाई सौ ग्राम से अधिक सोना और 20 किलो से अधिक चांदी सहित एक लाख रुपये नगद चोरी की वारदात के बाद लोगों में गुस्सा भड़क उठा था।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

8 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

17 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

17 घंटे ago