समस्तीपुर :- मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दूधपूरा गांव के पास बाइक सवार बदमाशों ने मंगलवार देर शाम दुकान बंद करने की तैयारी कर रहे किराना व्यवसाई सुरेश प्रसाद के दुकान पर ग्राहक के रूप में आकर लूटपाट की। इस दौरान बदमाशों ने गल्ला से 75 हजार नगदी की लूट कर लिया। बदमाशों ने कई राउंड हवाई फायरिंग की। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश शहर की ओर बाइक से फरार हो गए।
बदमाशों की संख्या दो बताई गई है। घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। इस दौरान दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है। घटना के संबंध में बताया गया है कि देर शाम किराना दुकानदार सुरेश प्रसाद अपनी दुकान बंद करने की तैयारी कर रहे थे।
इसी दौरान एक बाइक पर सवार होकर आए और सुरेश प्रसाद से चावल दिखाने को कहा। जब श्री प्रसाद चावल दिखाने और रेट की जानकारी दी तो दो बदमाशों ने उन पर पिस्तौल तान दी, और दुकान के गले में बिक्री का रखा कुल 75 हजार लूट लिया। इस दौरान जब दुकानदार सुरेश उनका प्रतिरोध करना चाहा तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी।
इस दौरान बदमाश फायरिंग करता हुआ समस्तीपुर शहर की ओर फरार हो गया। दुकानदार ने बताया कि इस दौरान वह हल्ला मचाते रहे लेकिन कोई भी लोग बीच-बचाव करने नहीं पहुंचे। नहीं तो बदमाशों को पकड़ा जा सकता था। मुफस्सिल थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्रा ने बताया कि लूट की घटना की सूचना के बाद मामले की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है। बदमाशों की पहचान कर जल्दी से गिरफ्तार किया जाएगा।
समस्तीपुर/विभूतिपुर : प्रशिक्षण में फर्जीवाड़े की आरोपी प्राथमिक उर्दू विद्यालय आलमपुर की शिक्षिका हेना परवीन…
समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के देवधा गांव स्थित राम जानकी मंदिर…
बिहार विधान मंडल का बजट सत्र शुरू होने के साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने…
बिहार के पूर्व मंत्री एवं जनशक्ति जनता दल (JJD) के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने…
बिहार विधानसभा चुनाव तक परिवार को राजनीति से दूर रखने वाले समाजवादी नेता और राष्ट्रीय…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरबद्दा लगुनियां सुर्यकंठ वार्ड संख्या-37 में…