Samastipur

एक रन से जीत कर गौतम इलेवन पाँड़ की टीम पहुँची सेमीफाइनल में…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/दलसिंहसराय [रूपक कौशल] :- बाजार समिति क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में चल रहे राम लखन महतो मेमोरियल क्रिकेट कप टूर्नामेंट सीजन 2 का सेकेंड क्वार्टर फाइनल मैच लाइफ स्टाइल मथुरापुर एवं गौतम इलेवन पाँड के बीच खेला गया। इस मैच में टॉस पाँड की टीम ने जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के खेल में 17 ओवर 4 बॉल में अपने सभी विकेट खोकर 105 रन बनाए।

टीम के गोलू ने 22 रन, गौतम ने 20 रन, सोनू ने 12 और रॉनित ने 11 रन बनाए। वहीं गेंदबाजी में बाबुल और साजन ने 3-3 विकेट एवं धीरज और गौरव ने 2-2 विकेट हासिल किया। जवाब में उतरी मथुरापुर की टीम अंतिम ओवर के आखिरी बॉल तक में 104 रन पर ही ऑल आउट हो गयी। इस प्रकार से पाँड़ की टीम ने इस रोमांचक मैच को 1 रन से जीता। मथुरापुर के बल्लेबाज मोनू ने सर्वाधिक 32 रन, अंकित ने 28 रन, बाबुल ने 14 और गोविंद ने 12 रन बनाए।

जबकि गेंदबाजी करते हुए मृत्युंजय ने 3 विकेट, गोलू ने 2 एवं रॉनित, बाबा और पप्पू ने 1-1 विकेट लिए। वहीं दो खिलाड़ी रन आउट हो गए। इस मैच के मैन ऑफ द मैच गोलू घोषित किये गए जिसे पुरस्कार की ट्रॉफी अतिथि प्रदीप कुमार द्वारा प्रदान किया गया। वहीं इस मैच का शुभारंभ वार्ड सदस्य मनोज सिंह ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त करते हूए कराया।

मैच के दौरान निर्णायक की भूमिका में रोशन कुमार एवं पंकज कुमार ने निभाया। जबकि स्कोरिंग का कार्य समीर कुमार रोशन एवं कॉमेंट्री मोहम्मद राजन एवं शशि ने किया। मौके पर नवनीत कुमार, मोहम्मद चाँद, नीतीश कुमार, सौरभ, रॉकी सहित बहुत सारे क्रिकेट प्रेमी उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

14 मिनट ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

56 मिनट ago

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

1 घंटा ago

मुकम्मल हुआ तीस रोजा, कल मनेगी ईद; समस्तीपुर जिले में कब कहां होगी ईद-उल-फितर की नमाज, यहां देखें टाइमिंग…

समस्तीपुर : मुस्लिम समुदाय के लोग कल शनिवार को एक दूसरे से गले मिलकर ईद…

2 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में मार्च महीने में बिजली चोरी के 450 FIR दर्ज, 3927 कनेक्शन काटे; करीब 1 करोड़ 31 लाख रुपये का जुर्माना, 47 लाख की वसूली

समस्तीपुर : जिले में बिजली चोरी रोकने और बकाया बिल की वसूली को लेकर विद्युत…

2 घंटे ago

बिहार: घूसखोर महिला अफसर निगरानी की जाल में फंसी, नालंदा में BPRO को 12 हजार लेते रंगे हाथ धराई

बिहार में भ्रटाचार के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति के तहत निगरानी विभाग की टीम…

7 घंटे ago