Samastipur

समस्तीपुर: 8 वर्ष पूर्व पति ने कराया था अपहरण का FIR, अब अपनी बेटी के यहां मिली महिला, कुछ लोग खा चुके हैं जेल की हवा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 8 साल पूर्व जिस महिला के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। वह महिला अपने बेटी के यहां मिली। पुलिस ने महिला को बरामद कर मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया है। जबकि इस मामले में कुछ आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया था।

घटना के संबंध में बताया गया है कि दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के रहने वाले अनिल कुमार ने करीब 8 वर्ष पूर्व अपनी पत्नी के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस मामले में गांव के ही कुछ लोगों को आरोपित किया गया था। महिला की बरामदगी नहीं होने के कारण इस मामले में कुछ लोगों को पुलिस ने जेल भी भेजा था। हालांकि अभी सभी लोग बेल पर है।

बताया गया है कि 2 दिन पूर्व पुलिस को सूचना मिली कि जिस महिला के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है, वह महिला वस्तुतः अपनी बेटी के यहां रह रही है। जिसके बाद पुलिस की टीम ने समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र के झखड़ा गांव में छापेमारी कर उर्मिला देवी नामक उक्त महिला को बरामद कर लिया।

महिला ने पुलिस के समक्ष बताया कि उसका अपहरण नहीं हुआ था। बल्कि उसके पति खाने पीने वाले थे। जिस कारण वह अपने पति की प्रताड़ना से तंग आकर घर छोड़कर अपनी बेटी के यहां चली गई थी। इस दौरान उसके पति कई बार उसे वहां लेने गए लेकिन वह नहीं आई इधर जब पुलिस उनकी बेटी के यहां पहुंची तो उसे पता चला कि उसके पति द्वारा अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसके बाद वह पुलिस के साथ चली आई।

उधर बता दें कि इस अपहरण के मामले में पूर्व में कुछ लोगों को पुलिस ने जेल भी भेजा था। लेकिन सभी लोग अभी बेल पर है। चर्चा है कि बेल पर निकलने के बाद आरोप आरोपियों ने महिला की खोजबीन शुरू की तो उसे जानकारी मिली कि महिला अपनी बेटी के ससुराल में रह रही है। जिसके बाद महिला को बरामद कराया गया।

दलसिंहसराय थाना अध्यक्ष ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि महिला अपनी बेटी के यहां रह रही है तो उसे तत्काल बरामद कर लिया गया। अब इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने वाले पर उल्टे एफ आई आर दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी। छोटी उक्त व्यक्ति ने एक तू झूठा मुकदमा कर कुछ लोगों को परेशान किया वही पुलिस का समय भी बर्बाद किया है।

Avinash Roy

Recent Posts

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

2 घंटे ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

2 घंटे ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

3 घंटे ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

6 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

10 घंटे ago

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, प्रेमी को पाने के लिए प्रयागराज से समस्तीपुर पहुंची युवती

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से…

11 घंटे ago