समस्तीपुर :- निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में 13 जनवरी को नगर निकाय जनप्रतिनिधि को शपथ दिलायी जाएगी। यह जानकारी जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी योगेन्द्र सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि जिले के आठ नगर निकाय में शपथ ग्रहण के लिए पदाधिकारियों को प्राधिकृत किया गया है।
इसमें नगर निगम समस्तीपुर के लिए कलेक्टेट के सभागार में 10.30 बजे मेयर व डिप्टी मेयर सहित वार्ड पार्षद को शपथ दिलाई जाएगी। इसी प्रकार ताजपुर नगर परिषद के मुख्य व उप मुख्य पार्षद के साथ वार्ड पार्षदों को 11.30 बजे किसान भवन ताजपुर में अपर समाहर्ता शपथ दिलाएंगे।
इधर, दलसिंहसराय के लिए 11.30 अनुमंडल सभागार में डीडीसी व नगर परिषद शाहपुर पटोरी के लिए 3.00 बजे नगर परिषद शाहपुर पटोरी के सभागार में डीडीसी सभी नव निर्वाचित प्रतिनिधियों को शपथ दिलायेंगे। नगर परिषद रोसड़ा के लिए 11.30 बजे नगर परिषद रोसड़ा के सभागार में जिला भू अर्जन पदाधिकारी, नगर पंचायत सिंघिया के लिए पंचायत समिति भवन में 11.30 बजे जिला पंचायत राज पदाधिकारी शपथ दिलायेंगे।
नगर पंचायत मुसरीघरारी के लिए बीआरसी भवन बथुआ बुजुर्ग में 11.30 बजे वरीय उप समाहर्ता पवन कुमार मंडल और नगर पंचायत सरायरंजन के लिए प्रखंड कार्यालय पंचायत समिति भवन में 11.30 बजे जिला आपूर्ति पदाधिकारी सभी को पद के गोपनियता की शपथ दिलायेंगे। इसको लेकर सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी को सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों को प्रपत्र क में एक सप्ताह पूर्व सूचना देने का निर्देश दिया गया है।
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत सरस्वती विद्या निकेतन प्लस टू उच्च विद्यालय…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की आदमकद प्रतिमा स्थापना के लिए चलाया…
बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…
समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…
समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…