Samastipur

समस्तीपुर DM ने 11 वर्षों से निर्माणाधीन ताजपुर-बख्तियारपुर फोरलेन का किया निरीक्षण, निर्माण जल्द पूरा करने का दिया आदेश

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- डीएम योगेन्द्र सिंह ने गुरुवार को निर्माणाधीन ताजपुर-बख्तियारपुर फोरलेन का निरीक्षण करने के बाद संबंधित अधिकारियों को निर्माण जल्द पूरा करने का आदेश दिया। डीएम ने निर्माण कार्य में आने वाली बाधा का भी जायजा लिया।

इस क्रम में उन्होंने मोरवा प्रखंड से मोहनपुर प्रखंड तक निर्माणाधीन फोरलेन का निरीक्षण कर ग्रामीण सड़कों पर पुल निर्माण स्थल, पुल पुलिया निर्माण की जानकारी लेने के साथ फोरलेन के दायरे में आने वाले बिजली के पोलों को जल्द हटाने का पथ निर्माण विभाग व संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया। इसके पूर्व डीएम ने मोरवा में वन विभाग द्वारा बनवाए जाने वाले पार्क स्थल का भी निरीक्षण किया।

विदित हो कि 2011 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 1602 करोड़ से अधिक की लागत से इस फोरलेन का शिलान्यास किया था। तब इसका निर्माण पूरा करने की अवधि 2016 तय की गयी थी। लेकिन निर्माण पूरा करने के बजाय एजेंसी ने कार्य अधूरा छोड़ दिया। जिससे ग्यारह वर्षों में भी ताजपुर-बख्तियारपुर फोरलेन का कार्य पूरा नहीं हो सका।

अब तक इसकी लागत बढ़कर 2800 करोड़ से भी अधिक पहुंच चुकी है। विगत वर्ष मुख्यमंत्री ने ताजपुर पहुंच फिर से फोरलेन सड़क का निर्माण शीघ्र शुरू करने का आदेश दिया था। डीएम के निरीक्षण के समय बीडीओ संजय कुमार सिन्हा, सीओ प्रीति लता, मुखिया प्रतिनिधि वरुण कुमार सिंह, पिंकेश कुमार सहित आदि मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

दोस्तों द्वारा ठंडा पेय में जहर मिलाकर पिलाने का आरोप, पत्नी ने पांच के खिलाफ करायी FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने…

5 घंटे ago

उद्घाटन के बाद सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल में गूंजीं स्वागत की धुनें, 40 विद्यार्थियों का हुआ भव्य प्रवेश

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत सरस्वती विद्या निकेतन प्लस टू उच्च विद्यालय…

5 घंटे ago

शिवाजीनगर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापना को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन, जनसहयोग अभियान ने पकड़ी रफ्तार

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की आदमकद प्रतिमा स्थापना के लिए चलाया…

5 घंटे ago

‘दारू पीकर पति को बेल्ट से पीटना है’ समय रैना के शो में बोलकर फंसी बिहार की टीचर साक्षी झा

बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…

10 घंटे ago

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

12 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

16 घंटे ago