Samastipur

समस्तीपुर: चाचा को भतीजे ने तलवार से वार कर किया जख्मी, बीच-बचाव करने पहुंची चाची पर भी हमला

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/उजियारपुर :- समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलारी गांव में जमीनी विवाद और मारपीट के दो साल पुराने एक मामले में मध्यस्थता नहीं करने पर भतीजा ने अपने ही चाचा को तलवार से वार कर जख्मी कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंची चाची पर भी वार किया। जख्मी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जख्मी की पहचान मोहम्मद नियाज और उनकी पत्नी शमा परवीन के रूप में की गई है। नियाज की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया है।

घटना के संबंध में बताया गया है कि मोहम्मद नियाज का अपने ही भतीजा मोहम्मद जफर से जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। दो वर्ष पूर्व भी जफर ने नियाज के साथ मारपीट की थी। जिसमें यह गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। इस मामले को लेकर कोर्ट में केस चल रहा है जिसमें धारा 307 लगा हुआ है। उस मामले में कंपरमाइज करने के लिए लगातार सामाजिक स्तर पर दवाब दिया जा रहा था।

नियाज की पत्नी शमा परवीन ने बताया कि इसी बात को लेकर दोपहर मोहम्मद जफर तलवार लेकर उनके घर में घुस गया और उनके पति पर वार कर दिया। बीच-बचाव करने के लिए जब यह पहुंची तो इसके साथ भी मारपीट की गई। इनकी पुत्री के साथ भी मारपीट की गई है। सदर अस्पताल में पदस्थापित नगर थाने के दरोगा विनय कुमार सिंह ने बताया कि नियाज की गंभीर स्थिति के कारण उनका बयान नहीं लिया जा सका है। शमा परवीन द्वारा इस मामले में जफर समेत दर्जन भर लोगों को आरोपित किया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

वारिसनगर में युवक का शव मिलने से सनसनी, ह’त्या की आशंका को लेकर लोगों ने थाने को घेरा

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के रोहुआ पूर्वी पंचायत के लड़वारा पुल…

7 घंटे ago

दलसिंहसराय में बदमाशों ने इंडियन बैंक के ATM को किया क्षतिग्रस्त, कैश चोरी की आशंका

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : अनुमंडलीय अस्पताल रोड स्थित लोकनाथपुर गंज मोहल्ले में इंडियन बैंक शाखा के समीप…

8 घंटे ago

खत्म हुआ सियासी सस्पेंश, नीतीश ने खुद किया राज्यसभा जाने का ऐलान

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक भावुक पोस्ट के…

10 घंटे ago

नीतीश के खिलाफ साजिश, सीएम आवास पर जुटे नाराज जेडीयू कार्यकर्ता; बोले- कोई और मंजूर नहीं

बिहार में बड़े सियासी उलट फेर की संभावना के बीच सीएम आवास एक अणे मार्ग…

13 घंटे ago

बिहार में भाजपा सरकार! नीतीश को मनाने के मिशन में ललन, संजय कामयाब हो पाएंगे?

बिहार में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का पहला मुख्यमंत्री बनाकर सरकार और राजकाज को अपने…

24 घंटे ago

जेडीयू ने मान ली राज्यसभा जाने पर चर्चा की बात, विजय चौधरी बोले- फैसला नीतीश ही लेंगे

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) में चर्चा…

1 दिन ago