Samastipur

समस्तीपुर: चुनावी रंजिश को लेकर बुलाये पंचायत के दौरान आपस में भिड़े जीतने और हारने वाले पक्ष, 15 घायल

समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रुदौली गांव के वार्ड 42 में चुनावी रंजिश को लेकर रविवार को पंचायत में पुनः दो गुट आपस में भिड़ गए। इस दौरान पंचायत के बीच ही दोनों गुटों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई। इस घटना में दोनों ओर से लाठी डंडे चले। लोगों ने इस दौरान एक दूसरे पर पथराव भी किया। इसमें कई लोगों के घायल होने की सूचना है। पंचायत के दौरान हुए मारपीट और रोड़े बाजी का वीडियो इलाके के एक युवक द्वारा बनाया गया है। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस घटना में दोनों और से 15 लोग घायल बताये जा रहे हैं।

बताया गया है कि वार्ड 42 मोहल्ला से फिरदौसी खातून की जीत हुई थी। चुनाव जीत के बाद उनके गांव में जुलूस निकालते हुए जा रहे थे। इसी दौरान पटाखा छोड़े जाने को लेकर हारे हुए प्रत्याशी के समर्थक आपस में भिड़ गए। इस दौरान शनिवार को भी दोनों ओर से मारपीट हो गई थी। इस घटना में हारे हुए प्रत्याशी के दो समर्थक मोहम्मद शहंशाह और मोहम्मद शाकिर गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। जिन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

बताया गया कि उक्त घटना को लेकर रविवार को पंचायत का आयोजन किया गया था। लोगों ने बताया कि पंचायत के दौरान दोनों प्रत्याशियों के समर्थक आपस में भिड़ गए। इसी दौरान मारपीट शुरू हो गई। दोनों ओर से जमकर लाठी डंडा चला। लोगों ने एक दूसरे पर पथराव भी किया। काफी देर चले इस हंगामे के बाद ग्रामीणों के ही सहयोग से मामला को शांत कराया गया। इस घटना का वीडियो घटना के कुछ देर बाद से ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

उधर, घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई है। घटना की सूचना पर मुफस्सिल थाने की पुलिस घटनास्थल पहुंची। थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्रा ने बताया कि पंचायत के दौरान मारपीट की सूचना मिली है। पुलिस पदाधिकारी को मौके पर भेजा गया। किसी भी पक्ष द्वारा आवेदन नहीं दिया गया। चुनाव परिणाम के दिन विवाद के बाद गांव में पुलिस को भेजा गया था।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में CM पद भाजपा को तो जदयू के हिस्से क्या? समझ‍िए सत्ता के नए फॉर्मूले का पूरा गणित

बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

6 घंटे ago

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

6 घंटे ago

मुकम्मल हुआ तीस रोजा, कल मनेगी ईद; समस्तीपुर जिले में कब कहां होगी ईद-उल-फितर की नमाज, यहां देखें टाइमिंग…

समस्तीपुर : मुस्लिम समुदाय के लोग कल शनिवार को एक दूसरे से गले मिलकर ईद…

7 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में मार्च महीने में बिजली चोरी के 450 FIR दर्ज, 3927 कनेक्शन काटे; करीब 1 करोड़ 31 लाख रुपये का जुर्माना, 47 लाख की वसूली

समस्तीपुर : जिले में बिजली चोरी रोकने और बकाया बिल की वसूली को लेकर विद्युत…

7 घंटे ago