Samastipur

मंत्री आलोक मेहता को जान से मारने की धमकी की निंदा, दोषियों पर कार्रवाई की मांग, धरना प्रदर्शन को सफल बनाने को लेकर बैठक

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/दलसिंहसराय [रूपक कौशल] :- जिला अध्यक्ष राजेंद्र साहनी की उपस्थिति एवं मो० जाबिर हुसैन की अध्यक्षता में राजद कार्यकर्ताओं ने बैठक कर राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री आलोक कुमार मेहता को जान से मारने की धमकी और अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने के विरुद्ध बैठक कर तीव्र निंदा की।

कार्यकर्ताओं ने मंत्री को जान मारने की धमकी की निंदा करते हुए दोषियों पर कठोर कानूनी कार्रवाई करने के साथ मंत्री को पर्याप्त सुरक्षा देने की मांग की। राजद के प्रदेश सचिव चंदन प्रसाद के आवास पर हुई बैठक में जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला मुख्यालय में आयोजित 30 तारीख के धरना प्रदर्शन में आने का आह्वान किया।

बैठक में जिला पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित ललन यादव, सत्यविन्द पासवान, प्रमोद राम, राजेश्वर महतो के अलावा प्रधानमहासचिव महेंद्र कुमार, मीडिया प्रभारी राजदीपक, युवा राजद प्रदेश महासचिव प्रमोद कुमार राय, युवा राजद जिला महासचिव सह प्रखंड प्रमुख संजीव कुमार, युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष पुंजय कुमार, प्रभुनारायण राय, मुखिया हेमंत साहनी, मो० इंतिखाब, संजय कुमार, रामकुमार राय, शुभकरण राय, कामिनी कुमारी, राजू कुमार, अशोक सिंह, राम उदय राय पूर्व सरपंच शम्भू प्रसाद राय, डॉ देवदत्त राय, राकेश कुमार, सन्नी सम्राट सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

5 घंटे ago

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

7 घंटे ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

7 घंटे ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

8 घंटे ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

11 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

15 घंटे ago