Samastipur

कानून की आड़ में समस्तीपुर पुलिस की मनमानी, वाहन चेकिंग के नाम पर ‘वसूली’ के ‘खेल’ का वीडियो हुआ वायरल…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर के एसपी साहब कानून की आड़ में आपकी पुलिस मनमानी कर रही है। वाहन जांच के नाम पर समस्तीपुर में वसूली का ‘खेल’ चल रहा है। समस्तीपुर नगर पुलिस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बाइक चालकों से पुलिसकर्मी को चुपके से पैसा लेते देखा जा रहा है।

बताया जा रहा है कि वाहन चेकिंग के दौरान पकड़े गये एक चालक से रुपया लिया जा रहा है। उसी समय वहीं पर खड़े किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो बना लिया। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है की यह वीडियो तीन-चार दिन पुराना है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि Samastipur Town मीडिया नहीं करती है।

वायरल वीडियो समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर लखना चौक का बताया जा रहा है। वीडियो में देखा गया है कि हनुमान मंदिर के पास जांच के दौरान पकड़ाया बाइक चालक चालाकी से हाथ नीचे कर पुलिसकर्मी के हाथ में पैसे थमाता है। पैसे देने के बाद बाइक चालक अपनी बाइक लेकर वहां से चला जाता है। इस सारे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

पुलिस के निशाने पर गांव-देहात एवं कम जानकार लोग :

पुलिस के निशाने पर गांव-देहात एवं कम जानकार लोग होते हैं। सूत्र बताते हैं कि वाहनों के कागजात में कमी दिखाकर लंबे चालान का धौंस दिखाकर पुलिस चार से पांच सौ रुपये की वसूली करती है और फिर गाड़ी को छोड़ देती है। समस्तीपुर नगर पुलिस के जवान द्वारा वाहन जांच के नाम पर अपनी जेब गरम करने का वीडियो वायरल होने के बाद तरह-तरह की चर्चा हो रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

10 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

18 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

19 घंटे ago