समस्तीपुर :- समाजवाद के पुरौधा कहे जाने वाले जननायक कर्पूरी ठाकुर जिनका पूरा राजनीतिक जीवन निर्विवाद रहा। लेकिन आज उनकी प्रतिमा विवादों के घेरे में है। समस्तीपुर के कर्पूरीग्राम स्थित उनके पैतृक गाँव में स्मृति भवन पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की वर्ष 2018 में प्रतिमा स्थापित किया गया था। लेकिन उस प्रतिमा को बनवाने वाला संवेदक पिछले 5 वर्षों से प्रतिमा भुगतान के लिए कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं।
बिहार सरकार के तत्कालीन भवन निर्माण मंत्री महेश्वर हजारी के द्वारा राजकीय समारोह के मौके पर प्रतिमा का अनावरण किया गया था। जननायक कर्पूरी ठाकुर के इस प्रतिमा को स्थापित करने वाले संवेदक के द्वारा सभी सरकारी प्रक्रिया को पूरा कर प्रतिमा स्थापित किया गया था। लेकिन आज तक उसके राशि का भुगतान नहीं किया गया है।
पिछले पांच वर्षो से संवेदक राशि के भुगतान के लिए अधिकारियों के कार्यालय का चक्कर लगा रहे है। वहीं इस मामले में जिला प्रशासन के तरफ से जांच की बात कही जा रही है, लेकिन जब Samastipur Town मीडिया की टीम ने सवाल किया तो कोई भी पदाधिकारी कैमरे पर कुछ भी बोलने से परहेज करते रहे।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…
बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की देर रात…
समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में महिला वैज्ञानिक के आवास पर…