Samastipur

दलसिंहसराय अनुमंडल अस्पताल के डॉक्टर की सड़क हादसे में मौत, बाइक से आ रहे थे ड्यूटी इसी दौरान टैंकर ने मारी ठोकर

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले से गुजरने वाली NH-28 पर दलसिंहसराय और बेगूसराय के बॉर्डर पर ढेपूरा गांव के पास सड़क हादसे में दलसिंहसराय अनुमंडलीय अस्पताल में पदस्थापित डॉक्टर अमित कुमार (35 वर्ष) की मौत हो गई। बताया गया है कि डॉ. अमित बीते रात अपने घर बेगूसराय से समस्तीपुर नाइट ड्यूटी के लिए बाइक से आ रहे थे। इसी दौरान समस्तीपुर की ओर से जा रही एक टैंकर ने उनके बाइक को ठोकर मार दी।

घटना की जानकारी के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से जख्मी डॉक्टर अमित कुमार को अनुमंडलीय अस्पताल दलसिंहसराय लाया गया। जहां डॉक्टरों की टीम ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उधर, घटना की सूचना पर दलसिंहसराय पुलिस ने उनके शव को जब्त कर पोस्टमार्टम की तैयारी शुरू कर दी है।

डॉ. अमित बेगूसराय के बरौनी के रहने वाले बताए गए हैं। वह बेगूसराय से ही समस्तीपुर आना-जाना कर रहे थे। उनकी अनुमंडलीय अस्पताल दलसिंहसराय में पोस्टिंग इसी महीने की 5 जनवरी को हुआ था। वह एमबीबीएस थे। उनकी मौत की सूचना पर चिकित्सा जगत में मातम का माहौल है।

घटना के संबंध में बताया गया है कि बेगूसराय के बरौनी से बाइक द्वारा समस्तीपुर के अनुमंडलीय अस्पताल दलसिंहसराय आ रहे थे। इसी दौरान ढेपुरा गांव के पास समस्तीपुर की ओर से जा रही एक टैंकर ने उन्हें ठोकर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। काफी देर तक तो लोग उसे आम व्यक्ति समझते रहे जिस कारण कोई भी व्यक्ति उन्हें छूने को तैयार नहीं हुआ। बाद में एक व्यक्ति द्वारा उसकी पहचान डॉक्टर के रूप में हुई तो ग्रामीणों के सहयोग से उसे देर रात दलसिंहसराय अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

उधर, दलसिंहसराय डीएसपी दिनेश पांडे ने बताया कि सड़क हादसे में अनुमंडलीय अस्पताल दलसिंहसराय के डॉक्टर अमित कुमार की मौत की सूचना मिली है। पुलिस पदाधिकारियों द्वारा उनके शव का पंचनामा कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है घटना समस्तीपुर और बेगूसराय के बॉर्डर पर ढेपूरा गांव के पास हुई है। इस मामले में एक प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

फर्जीवाड़े की आरोपी शिक्षिका पर महीनों बाद भी कारवाई ठप, DEO द्वारा निलंबन का आदेश जारी किए जाने के बावजूद फाइलों में उलझा मामला

समस्तीपुर/विभूतिपुर : प्रशिक्षण में फर्जीवाड़े की आरोपी प्राथमिक उर्दू विद्यालय आलमपुर की शिक्षिका हेना परवीन…

4 घंटे ago

समस्तीपुर के इस राम जानकी मंदिर से 100 वर्ष पुरानी बेशकीमती मूर्तियों की हुई चोरी, चोरी हुए मूर्ति की कीमत करीब 1 करोड़ रुपए आंकी गयी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के देवधा गांव स्थित राम जानकी मंदिर…

5 घंटे ago

बहुमत है तो हल्के में ना लें, नीतीश कुमार ने एनडीए विधायकों को दी क्या नसीहत?

बिहार विधान मंडल का बजट सत्र शुरू होने के साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने…

5 घंटे ago

तेज प्रताप बोले- सरकारी आवास में पंखा-एसी अपने पैसे से लगवाया, मंत्री की बुद्धि फेल कर गई

बिहार के पूर्व मंत्री एवं जनशक्ति जनता दल (JJD) के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने…

6 घंटे ago

मंच, माइक, माला; बीवी-बेटा के बाद उपेंद्र कुशवाहा की बहू साक्षी मिश्रा भी तैयार?

बिहार विधानसभा चुनाव तक परिवार को राजनीति से दूर रखने वाले समाजवादी नेता और राष्ट्रीय…

6 घंटे ago

शहर के कोरबद्दा में हुए चोरी मामले में चोरी का तार खरीदने वाले दुकानदार को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरबद्दा लगुनियां सुर्यकंठ वार्ड संख्या-37 में…

7 घंटे ago