Samastipur

समस्तीपुर कोर्ट कैम्पस में अधिवक्ता पर जानलेवा हमला, वकीलों ने आरोपी को पकड़ा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब एक शख्स ने सिविल कोर्ट के अधिवक्ता राजू राज पर अचानक नुकीले हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। लेकिन वकील ने अपना बचाव करते हुए शोर मचाया जिसके बाद अन्य वकीलों ने हमलावार को धड़ दबोचा और उसे नगर थाना पुलिस के हवाले कर दिया।

युवक से जब पूछताछ की गयी तो उसके जवाब को सुनकर लोग हैरान रह गये। लोगों को लग गया कि हमलावर मानसिक रूप से बीमार था। क्योंकि हमले के पीछे की वजह वह ठीक से नहीं बता पा रहा था। पीड़ित वकील का कहना था कि वह इस युवक को पहचानता तक नहीं है। ना ही पहले से इसके साथ कोई लड़ाई है।

इस घटना से वकीलों में आक्रोश व्याप्त है। उनका कहना था कि अक्सर कोर्ट कैम्पस में बड़ी आपराधिक वारदातों के बावजूद पुलिस पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं कर पा रही है। जिससे कोई भी घुसकर हमला कर देता है। पीड़ित वकील राजू राज ने इस घटना को लेकर हमलावर के खिलाफ नगर थाने में शिकायत दर्ज करायी है। नगर थाना पुलिस हमलावर युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

पूछताछ में हमलावर ने अपना नाम कुंदन कुमार बताया जो नगर थाना क्षेत्र के प्रोफेसर कॉलोनी का रहने वाला है। वह शहर में बैनर-पोस्टर लगाने का काम करता है। नगर थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, कोलकाता के युवती की शिकायत पर समस्तीपुर महिला थाने की पुलिस ने दो आरोपी को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर स्थित एक होटल में देह…

7 घंटे ago

बिहार की शिक्षा व्यवस्था में अप्रैल से होगा बड़ा बदलाव, कॉम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर से क्वालिटी सुधारने पर जोर

बिहार के सभी 80 हजार सरकारी विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अप्रैल…

12 घंटे ago

कभी नीतीश कुमार के खासमखास रहे केसी त्यागी RLD में हुए शामिल, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी भी रहे मौजूद

हाल ही में नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों के बीच केसी त्यागी ने…

14 घंटे ago

बिहार में बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई फसलों का मिलेगा मुआवजा, होगा नुकसान का सर्वे?

बिहार में बीते 24 घंटों में मौसम के रौद्र रूप ने किसानों की फसल चौपट…

16 घंटे ago

मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव ह’त्याकांड का आरोपी तेलिया गिरफ्तार, पशु तस्कर का पीछा करने के दौरान बदमाशों ने मार दी थी गोली

समस्तीपुर/उजियारपुर : मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव हत्याकांड के एक और आरोपी को पुलिस…

20 घंटे ago

समस्तीपुर : तीन साल की अबोध बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया दु’ष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के एक गांव मे अबोध बच्ची के…

21 घंटे ago