Bihar

बीएसएससी पेपर लीक की अफवाह फैलाने में दो गिरफ्तार, मोबाइल के साथ दी थी परीक्षा

बिहार कर्मचारी चयन आयोग यानी बीएसएससी (BSSC) की तृतीय स्नातक परीक्षा के दूसरे दिन 24 दिसंबर 2022 की पहली पाली में परीक्षा में शामिल रोहतास जिले के 1 छात्र प्रशांत कुमार द्वारा भी प्रश्नपत्र वायरल किया गया था. बीएसएससी के ओएसडी मनीष कुमार की सूचना पर बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई यानी ईयोयू (EOU) ने बीएसएससी पेपर लीक में अलग से केस दर्ज कर लिया है और छानबीन की जा रही है. इस मामले में आर्थिक अपराध इकाई ने परीक्षार्थी प्रशांत और उसके 1 साथी सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

कर्मचारी चयन आयोग की मानें तो यह मामला साजिश कर परीक्षा में व्यवधान डालने का है. गलत मकसद से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का चोरी-छिपे दुरुपयोग कर प्रश्न पत्र का फोटो खींचकर वायरल किया गया जो एक गंभीर मामला बनता है. इस पूरे मामले में आर्थिक अपराध इकाई की टीम डीएसपी के नेतृत्व में जांच कर रही है. इस टीम ने 4 जनवरी को कांड संख्या 1/ 2023 आर्थिक अपराध इकाई के थाने में दर्ज किया है. इसमें आरोपियों पर आईपीसी और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है.

डीएसपी स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में चल रही. जांच कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर की जा रही है. वैज्ञानिक तरीके से तकनीकी अनुसंधान भी किया जा रहा है. इस षड्यंत्र में शामिल और दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की योजना बनाई गई है. शुरुआती जांच में इस बात की जानकारी मिली है कि 24 दिसंबर की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:15 तक आयोजित की गई थी. लेकिन, दानापुर के बीएस कॉलेज स्थित केंद्र पर परीक्षा दे रहे रोहतास के बिक्रमगंज के धनगाई कचहरी गांव के रहने वाले प्रशांत कुमार 12 बजकर 14 मिनट पर अपने मोबाइल से प्रश्न पत्र की फोटो खींचकर 1 बजकर 10 मिनट पर अपने दो साथियों को भेजा.

यानी जो प्रश्न पत्र बाहर भेजा गया तब 55 मिनट पहले ही परीक्षा समाप्त हो चुकी थी. यानी प्रशांत कुमार ने जानबूझकर परीक्षा में खलल डालने के मकसद से इस तरह की साजिश रची. उसके साथ इस साजिश में कई और लोग शामिल हैं जिसके बारे में आर्थिक अपराध इकाई की टीम छानबीन कर रही है और फिर आगे कार्रवाई करेगी.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में गर्भवती पत्नी रातोंरात घर से गायब, दो लाख के जेवर और 40 हजार नगद भी ले गई

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग गांव से एक विवाहिता के ससुराल से…

3 घंटे ago

आरबी कॉलेज दलसिंहसराय में SFI ने शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला, शिक्षा नीति व पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आर.बी. कॉलेज, दलसिंहसराय में सोमवार को भारत का छात्र फेडरेशन (एसएफआई) के बैनर…

8 घंटे ago

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, डीएम ने दिए आवश्यक निर्देश

समस्तीपुर : आगामी 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस राजकीय समारोह की तैयारियों…

8 घंटे ago

केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा से कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर डिप्लोमा का है मौका, नामांकन जारी

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में…

9 घंटे ago

नीट पेपर लीक के विरोध में NSUI का आक्रोश मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों और केंद्र व राज्य सरकार…

9 घंटे ago

पेपर लीक के विरोध में AISA का आक्रोश मार्च, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : पेपर लीक और भर्ती घोटालों के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल…

9 घंटे ago