Samastipur

जब बुलेट लेकर समस्तीपुर शहर में निकले SP विनय तिवारी, आगे-आगे रास्ता क्लियर कराती रही पुलिस…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर के एसपी विनय तिवारी सुपरकॉप स्टाइल में बुलेट पर सवार होकर समस्तीपुर शहर के ट्रैफिक का हाल जानने निकले। जाम से जूझ रहे शहरवासियों के साथ ही एसपी को भी हकीकत से सामना हो गया। बेतरतीब ट्रैफिक ने एसपी के काफिले का पसीना छुड़ा दिया। हालांकि नगर पुलिस व ट्रैफिक पुलिस आगे-आगे जाम को छुड़ा रही थी, ताकी काफिला जाम में ना फंसे।

जाम से निजात दिलाने के लिए शहर में सड़कों को वन-वे करने के काम में एसपी कितने कारगर साबित होते है यह देखने वाली बात होगी। शहर के हर चौक-चौराहे पर जाकर विनय तिवारी ने ट्रैफिक का जायजा लिया। एसपी के अचानक शहर में निकलने से लोग काफी खुश दिखे। उनको जाम से मुक्ति मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।

एसपी के मूवमेंट से अतिक्रमणकारियों व आवारागर्दिशो में हड़कंप मचा हुआ है। बहरहाल क्राइम कंट्रोल को लेकर एसपी विनय तिवारी समस्तीपुर जिले में कितने कारगर साबित होती है यह तो समय के गर्भ में है। शहर की चरमरा रही ट्रैफिक व्यवस्था को भी पटरी पर लाना नये पुलिस अधीक्षक के लिए काफी चुनौती है। समाचार लिखे जाने तक वह देर शाम शहर का भ्रमण कर ही रहे थे।इस दौरान सैकड़ों बाइक सवार पुलिस उनके काफिले में शामिल है।

आपको बता दें कि रविवार की शाम पुलिस कप्तान विनय तिवारी के नेतृत्व में समाहरणालय से होते हुये ओवर ब्रिज होते हुए चीनी मिल चौक, मगरदही घाट मथुरापुर, झिल्ली चौक, बाजार समिति, मुक्तापुर से लौटकर गणेश चौक, गोला रोड, बहादुरपुर, माल गोदाम चौक, स्टेशन रोड, मारवाड़ी बाजार, होते हुए रामबाबू चौक, टुनटुनिया गुमटी, आर्य समाज रोड से बारह पत्थर, मोहनपुर रोड, नक्कू स्थान से पुनः वापस काशीपुर रोड, ताजपुर रोड, धरमपुर पंजाबी कॉलोनी तक पुलिस के द्वारा बाइक रैली निकाला गया।

बताया जाता है कि अपराधियों पर लगाम लगाने को लेकर पुलिस के द्वारा बाइक रैली निकाला गया है, वहीं जनता के बीच पुलिस कर्मियों पर विश्वाश स्थापित करना भी बताया जाता है। मौके पर सदर डीएसपी एमएसएच फखरी, मुफस्सिल थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्रा, नगर थानाध्यक्ष चंद्र कांत गौरी, मथुरापुर ओपी अध्यक्ष मो. खुशबुद्दीन, समेत दर्जनों पुलिस कर्मी बाइक रैली में शामिल थे।

Avinash Roy

Recent Posts

होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, कोलकाता के युवती की शिकायत पर समस्तीपुर महिला थाने की पुलिस ने दो आरोपी को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर स्थित एक होटल में देह…

5 घंटे ago

बिहार की शिक्षा व्यवस्था में अप्रैल से होगा बड़ा बदलाव, कॉम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर से क्वालिटी सुधारने पर जोर

बिहार के सभी 80 हजार सरकारी विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अप्रैल…

10 घंटे ago

कभी नीतीश कुमार के खासमखास रहे केसी त्यागी RLD में हुए शामिल, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी भी रहे मौजूद

हाल ही में नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों के बीच केसी त्यागी ने…

12 घंटे ago

बिहार में बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई फसलों का मिलेगा मुआवजा, होगा नुकसान का सर्वे?

बिहार में बीते 24 घंटों में मौसम के रौद्र रूप ने किसानों की फसल चौपट…

14 घंटे ago

मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव ह’त्याकांड का आरोपी तेलिया गिरफ्तार, पशु तस्कर का पीछा करने के दौरान बदमाशों ने मार दी थी गोली

समस्तीपुर/उजियारपुर : मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव हत्याकांड के एक और आरोपी को पुलिस…

18 घंटे ago

समस्तीपुर : तीन साल की अबोध बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया दु’ष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के एक गांव मे अबोध बच्ची के…

19 घंटे ago